5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें कैसे बुक करें India-Westindies T-20 मैच का टिकट

आगामी 6 नवंबर को राजधानी के इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।जानें कैसे टिकट बुक करें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 16 Oct 2018, 12:58 PM IST

ekana

जानें कैसे बुक करें भारत-वेस्टइंडीज इकाना मैच का टिकट

लखनऊ. आगामी 6 नवंबर को राजधानी के इकाना स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। दर्शक पे-टीएम ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। जल्द ही टिकट काउंटर को लेकर भी घोषणा कर दी जाएगी। टिकट की ब्रिकी सोमवार से ट्रायल के रूप में शुरू हुई है। इसमें अभी एक हजार रुपए वाला टिकट नहीं दिखाई पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह का कहना था कि टिकट की ब्रिकी सोमवार से ट्रायल के रूप में शुरू हुई है। एक हजार के टिकट के सिलसिले में यूपीसीए से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पेटीएम ने एक हजार के टिकट किसी वजह से ही रोके होंगे। क्रिकेट प्रेमी मायूस न हों, मंगलवार से यह समस्या दूर हो जाएगी।

नहीं मिल रहा एक हजार वाला टिकट

बताया गया था कि सबसे कम दाम वाला टिकट एक हजार रुपए का होगा लेकिन चौक निवासी देवेंद्री का कहना है कि टिकट खरीदने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे लेकिन एक हजार रुपये वाला टिकट का ऑप्शन नहीं था। 1500 रुपये वाले टिकट में भी दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि 2000, 2500 और 4000 रुपये की दरों वाले टिकट के ऑप्शन खुले थे। हुसैनगंज निवासी सतीश साहू कहते हैं कि एक हजार रुपये की टिकट बिक्री ऑनलाइन न होने से क्रिकेट प्रेमियों में भारी निराशा है।

स्टेडियम के बारे में

इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम 77 एकड़ में शहीद पथ के किनारे बना है जिसमें पचास हजार दर्शक एकसाथ क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते है। फ्लड लाइट की व्यवस्था स्टेडियम में मौजूद है। पिच बनाने के लिए महाराष्ट्र और ओडिसा (उड़ीसा) से मिट्टी मंगाई गई थी। स्टेडियम को इकाना स्पोर्टस कंपनी ने बनाया है। ग्राउंड 90 मीटर का सर्किलनुमा है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम की क्षमता लगभग 50 हजार है।

इकाना की क्या है खासियत

-लगभग 50 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम को यूपी में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम माना जा रहा है

-फ्लड लाइट्स होने के कारण यहां डे-नाइट मुकाबला भी संभव है।

- इकाना को मैच मिलने का कारण लखनऊ की सुविधाएं भी हैं। राजधानी में एयरपोर्ट, फाइव स्टार होटल समेत तमाम ऐसी सुविधाएं जिससे मैच का आयोजन आसानी से हो जाता है।