5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर परिवार संग देखना है भारत-वेस्टइंडीज मैच तो जेब कर लें ढीली, जानें कितना हो सकता खर्चा

राजधानी स्थित इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मैच देखने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 2 Oct 2018, 12:53 PM IST

kkk

अगर परिवार संग देखना है भारत-वेस्टइंडीज मैच तो जेब कर लें ढीली, जानें कितना हो सकता खर्चा

लखनऊ. राजधानी स्थित इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मैच देखने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। आगामी छह नवंबर को होने वाले इस मैच के टिकट के दाम तय हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मैच की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के दौरान स्टेडियम में 43 हजार दर्शकों के लिए एक से ढाई हजार के बीच टिकट की दर निर्धारित की गई। हालांकि टिकट ब्रिकी एवं कारपोरेट बॉक्स के लिए दर अभी तक फाइनल नहीं हुई है। दो-तीन दिन के भीतर इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इकाना स्टेडियम प्रबंधन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें आयोजन से लेकर टिकट के दाम समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई।

जानें कितने का पड़ेगा टिकट

हमें मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे कम दाम वाले टिकट की कीमत एक हजार रुपए+जीएसटी होगी। इसके अलावा खाने-पीने का भी अगर आप खरीदते हैं तो 1400-1500 रुपए प्रति व्यक्ति मानकर चलें। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ मैच देखने जाते हैं तो 8-10 हजार का खर्चा मानकर चलें। इसके अलावा एक हजार की कीमत वाले टिकट कितने बिकेंगे ये अभी तय नहीं है लेकिन चार से पांच हजार सीटें इस कैटेगरी में आ सकती हैं। अगर इस कैटेगरी का टिकट नहीं मिला तो दो हजार रुपए की कीमत वाला टिकट खरीदना पड़ेगा।

इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के बारे में इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूपीसीए के कई पदाधिकारी आज की बैठक में आए थे, जिनसे हमने मैच की व्यवस्था से लेकर तमाम मुद्दों पर बातचीत की। दिन भर कई दौर में हुई बैठक के दौरान अहम निर्णय भी लिए गए। एक अहम फैसले के तहत स्टेडियम में सबसे कम कीमत वाले टिकट की दर एक हजार और अधिकतम दर ढाई हजार तक निर्धारित की गई है। ये दर स्टेडियम की 43 हजार सीटों के लिए तय हुई है।

स्टेडियम के बारे में

इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम 77 एकड़ में शहीद पथ के किनारे बना है जिसमें पचास हजार दर्शक एकसाथ क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते है। फ्लड लाइट की व्यवस्था स्टेडियम में मौजूद है। पिच बनाने के लिए महाराष्ट्र और ओडिसा (उड़ीसा) से मिट्टी मंगाई गई थी। स्टेडियम को इकाना स्पोर्टस कंपनी ने बनाया है। ग्राउंड 90 मीटर का सर्किलनुमा है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम की क्षमता लगभग 50 हजार है।

इकाना की क्या है खासियत

-लगभग 50 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम को यूपी में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम माना जा रहा है

-फ्लड लाइट्स होने के कारण यहां डे-नाइट मुकाबला भी संभव है।

- इकाना को मैच मिलने का कारण लखनऊ की सुविधाएं भी हैं। राजधानी में एयरपोर्ट, फाइव स्टार होटल समेत तमाम ऐसी सुविधाएं जिससे मैच का आयोजन आसानी से हो जाता है।