5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेशनल टी-20 से पहले इकाना का होगा ‘ टेस्ट’, इन तीन वजह से चुना गया ये स्टेडियम

भारत-वेस्टइंडीज इंटरनेशनल टी-20 से पहले इकाना का होगा ' टेस्ट', इन पांच वजह से चुना गया ये स्टेडियम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:35 PM IST

stadium

इंटरनेशनल टी-20 से पहले इकाना का होगा ' टेस्ट', इन पांच वजह से चुना गया ये स्टेडियम

लखनऊ. छह नवंबर को राजधानी के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर गई हैं। टी-20 इंटरनेशनल से पहले इकाना को एक टेस्ट से भी गुजरना होगा। दरअसल इससे पहले इस स्टेडियम में 12 सितंबर से अंडर -19 चतुष्कोणीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन होगा। इसमें भारत ए, बी, नेपाल और अफगानिस्तान के अंडर-19 क्रिकेटर दमखम दिखाएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज के मुकाबले दो ग्राउंड पर खेले जाएंगे। एक मैच मुख्य इकाना स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मैच बगल में बने स्टेडियम में होगा। एक दिन में कुल दो मैच खेले जाएंगे।

चार टीमें खेलेंगी ये टूर्नामेंट

इस महीने होने वाले अंडर-19 टूर्नामेंट में चार टीमें खेलेंगी। अंडर-19 वन-डे सीरीज के मुकाबले 12 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेंगे। इसमें भारत ए, भारत बी, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। यूपी क्रिकेट असोसिएशन के मीडिया प्रभारी तालिब खान के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी पूरी है। सीरीज के लिए इंडिया ए और बी टीम की घोषणा भी शुक्रवार को कर दी गई।ऐसे में माना जा रहा है कि टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले से पहले होने वाली अंडर-19 वन-डे सीरीज लिटमस टेस्ट होगी।

स्टेडियम के बारे में

इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम 77 एकड़ में शहीद पथ के किनारे बना है जिसमें पचास हजार दर्शक एकसाथ क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते है। फ्लड लाइट की व्यवस्था स्टेडियम में मौजूद है। पिच बनाने के लिए महाराष्ट्र और ओडिसा (उड़ीसा) से मिट्टी मंगाई गई थी। स्टेडियम को इकाना स्पोर्टस कंपनी ने बनाया है। ग्राउंड 90 मीटर का सर्किलनुमा है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम की क्षमता लगभग 40-45 हजार है।

इकाना की क्या है खासियत, इन तीन कारणों से मिली जिम्मेदारी

-लगभग 45 हजार की क्षमता वाला स्टेडियम को यूपी में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम माना जा रहा है

-फ्लड लाइट्स होने के कारण यहां डे-नाइट मुकाबला भी संभव है।

- इकाना को मैच मिलने का कारण लखनऊ की सुविधाएं भी हैं। राजधानी में एयरपोर्ट, फाइव स्टार होटल समेत तमाम ऐसी सुविधाएं जिससे मैच का आयोजन आसानी से हो जाता है।

नहीं हो पाया था आईपीएल का मैच

बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद IPL 2018 का कोई भी मैच लखनऊ में नहीं हो पाया था। आईपीएल के मैच लाइव देखने की उम्मीद लगाए यूपी के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा था। इस बार आईपीएल का कोई भी मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में नहीं खेला गया। आईपीएल 2018 के शेड्यूल में वेन्यू में यूपी के किसी मैदान को नहीं रखा गया। पहले सात अप्रैल को ग्रीन पार्क(कानपुर) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना था लेकिन यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया।