5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के इस स्टेडियम में होगा पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच, BCCI ने घोषित की तारीख

अपने शहर में टी-20 इंटरनेशनल मैच देखने का सपना लखनऊ वालों का पूरा होने वाला है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि छह नवंबर को होगा टीम इंडिया का मैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 4 Sep 2018, 5:07 PM IST

match

लखनऊ में होगा पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच, BCCI ने घोषित की तारीख

लखनऊ. अपने शहर में टी-20 इंटरनेशनल मैच देखने का सपना लखनऊ वालों का पूरा होने वाला है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि छह नवंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। पिछले दिनों चर्चाएं थी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच नवंबर में होने वाले इंटरनेशनल मुकाबले को कानपुर के बजाए लखनऊ में आयोजित करने का प्रयास चल रहा है। आखिरकार सोमवार को बीसीसीआई की ओर से इस पर मुहर लग गई। हालांकि अभी आईसीसी की ओर से मुआयना करने एक बार टीम आ सकती है लेकिन स्टेडियम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तैयारियां ठीक चल रही हैं। इकाना इंटरनेशनल मैच होस्ट करने के तैयार है।


अंडर-19 मैच से हो जाएगा अंदाजा

इंटरनेशनल मैच से पहले राजधानी के नए इकाना स्टेडियम में इसी महीने अंडर-19 इंटरनैशनल वन-डे क्रिकेट मैच होंगे। यहां भारत, नेपाल और अफगानिस्तान के अंडर-19 क्रिकेटर दम दिखाएंगे। इस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 नवबंर को प्रस्तावित टी-20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच होने के भी आसार हैं, हालांकि इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले से पहले होने वाली अंडर-19 वन-डे सीरीज लिटमस टेस्ट होगी।

चार टीमें खेलेंगी ये टूर्नामेंट

इस महीने होने वाले अंडर-19 टूर्नामेंट में चार टीमें खेलेंगी। अंडर-19 वन-डे सीरीज के मुकाबले 12 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेंगे। इसमें भारत ए, भारत बी, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। यूपी क्रिकेट असोसिएशन के मीडिया प्रभारी तालिब खान के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी पूरी है। सीरीज के लिए इंडिया ए और बी टीम की घोषणा भी शुक्रवार को कर दी गई।

स्टेडियम के बारे में

इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम 77 एकड़ में शहीद पथ के किनारे बना है जिसमें पचास हजार दर्शक एकसाथ क्रिकेट मैच का आनंद उठा सकते है। फ्लड लाइट की व्यवस्था स्टेडियम में मौजूद है। पिच बनाने के लिए महाराष्ट्र और ओडिसा (उड़ीसा) से मिट्टी मंगाई गई थी। स्टेडियम को इकाना स्पोर्टस कंपनी ने बनाया है। ग्राउंड 90 मीटर का सर्किलनुमा है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए स्टेडियम की क्षमता लगभग 40-45 हजार है।

नहीं हो पाया था आईपीएल का मैच

बता दें कि तमाम प्रयासों के बावजूद IPL 2018 का कोई भी मैच लखनऊ में नहीं हो पाया था। आईपीएल के मैच लाइव देखने की उम्मीद लगाए यूपी के क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा था। इस बार आईपीएल का कोई भी मैच ग्रीन पार्क स्टेडियम में नहीं खेला गया। आईपीएल 2018 के शेड्यूल में वेन्यू में यूपी के किसी मैदान को नहीं रखा गया। पहले सात अप्रैल को ग्रीन पार्क(कानपुर) में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होना था लेकिन यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि लखनऊ और कानपुर दोनो का नाम वेन्यू की लिस्ट मे डाला था, लेकिन किसी भी टीम ने रुचि नही दिखाई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम के लिए पहले दिल्ली डेयरडेविल्स इच्छुक थी, लेकिन फिर बाद में उन्होंने इच्छा नहीं जताई।