इस महीने होने वाले अंडर-19 टूर्नामेंट में चार टीमें खेलेंगी। अंडर-19 वन-डे सीरीज के मुकाबले 12 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेंगे। इसमें भारत ए, भारत बी, नेपाल और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इसका पूरा ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। यूपी क्रिकेट असोसिएशन के मीडिया प्रभारी तालिब खान के मुताबिक, प्रतियोगिता के लिए इकाना स्टेडियम में तैयारी पूरी है। सीरीज के लिए इंडिया ए और बी टीम की घोषणा भी कर दी गई। इकाना स्टेडियम के एमडी उदय सिन्हा ने बताया कि किअंडर-19 क्रिकेट सीरीज की मेजबानी इकाना स्टेडियम को मिलना खुशी की बात है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैचों की मेजबानी के लिए आईसीसी की टीम जल्द दौरा करेगी। अगर ये मैच लखनऊ में नहीं हुआ तो कानपुर में आयोजित किया जा सकता है।