2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों को अब ट्रेन में नहीं मिलेगी ये खास सुविधा, इस परियोजना पर लगी रोक

Indian Railways Drops Project to Provide Free WiFi Facility in Trains- भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश से चलने वाली सभी ट्रेनों और उनके रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ देशभर के रेलवे स्टेशनों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की बात कही थी। 2019 में पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इस महत्वाकांक्षी रेल प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Aug 2021, 10:35 AM IST

Indian Railway

Indian Railway

लखनऊ.Indian Railways Drops Project to Provide Free WiFi Facility in Trains. भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश से चलने वाली सभी ट्रेनों और उनके रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ देशभर के रेलवे स्टेशनों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की बात कही थी। 2019 में पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने इस महत्वाकांक्षी रेल प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। उस समय यह घोषणा की गई थी कि केंद्र साढ़े चार साल में ट्रेनों के भीतर वाई-फाई प्रदान करने की योजना बना रहा है। लेकिन अब भारतीय रेल ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है या फिर यूं कहें कि वर्तमान समय में यह आइडिया ड्रॉप कर दिया है।

किफायती नहीं है योजना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, ट्रेनों में इंटरनेट सेवा देने की योजना किफायती नहीं है। इस वजह से रेल इंटरनेट सेवा परियोजना पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सैटेलाइट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिए वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई। टेक्नोलॉजी इंटेंसिव कैपिटल के साथ रेकरिंग कॉस्ट की आवश्यकता होती है, जैसे कि बैंडविड्थ शुल्क, जो इस प्रोजेक्ट को कॉस्ट-इफेक्टिव नहीं बनाते हैं। इसके साथ ही यात्रियों को मिलने वाली इंटरनेट बैंडविड्थ की उपलब्धता भी पर्याप्त नहीं है। विदेशी टेक्नोलॉजी सेवा भी पर्याप्त नहीं है।

ये भी पढ़ें: बदल सकता है झांसी रेलवे स्टेशन का नाम, वीरांगनी लक्ष्मीबाई पर नाम रखने का प्रस्ताव

ये भी पढ़ें:खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा गंगा का पानी, घाटों के बीच टूटा संपर्क, शवदाह स्थल जलमग्न