कोरोना को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम से कम रहे। वहीं, लोगों को परेशानी भी नहीं हो। इस खास सर्विस के तहत यात्रियों को 150 रुपये में डिस्पोजेबल बेडरोल मिल रहा है। अब यात्रियों को सफर में कंबल चादर का झंझट नहीं होगा। ये सुविधा लंबी दूरी के यात्रियों को दी जा रही है। रेलवे की तरफ से दी जानकारी के अनुसार, फिलहाल ये सुविधा चुनिंदा ट्रेनों में ही मिल रही है।