30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: लंबी लाइनों का झंझट खत्म, मोबाइल ऐप से बुक करें जनरल टिकट

Indian Railways: जनरल टिकट लेने के लिए अब आपको काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ट्रेन की जनरल टिकट को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेज।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 15 Oct 2023, 2:58 PM IST

Indian Railways ticket online book through mobile uts app know full process

UTS ऐप से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक कर सकते हैं।

Indian Railways: भारतीय रेलवे से प्रतिदिन भारत एक बड़ी आबादी यात्रा करती है। स्लीपर और एसी का टिकट हम ऑनलाइन माध्यम से रिजर्वेशन करा सकते हैं। लेकिन जनरल टिकट लेने के लिए हमें स्टेशनों पर लंबी लाइनों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार लंबी लाइन होने की वजह से यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से ट्रेन भी छूट जाती है। कई बार बिना टिकट के भी यात्रा करना पड़ जाता है।

ऐसे में अब आपको जनरल टिकट खरीदने के लिए लाइन में नहीं लगाने की आवश्यकता है। अब आप अपने मोबाइल से ट्रेन की जनरल टिकट को बुक कर सकते हैं। अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने के लिए आपको अपने मोबाइल में रेलवे की UTS ऑन मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना होगा। फिर इसकी मदद से कुछ मिनट में ही आप टिकट बुक कर लेंगे।

जानिए कैसे बुक करें ऑनलाइन जनरल टिकट
1. सबसे पहले आप अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर या ऐपल के ऐप स्टोर से यूटीएस ऐप डाउनलोड करें।
2. इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, और आईडी कार्ड नंबर डालें।
3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, ऐप खोलें।
4. आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
5. ओटीपी दर्ज करने के बाद, आप ऐप पर साइनअप कर पाएंगे।

ऐसे में अब लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी और समय की भी बचत होगी।

यह भी पढ़ें: 20 सुरक्षाकर्मियों समेत 24 को 10 साल की सजा, माओवादियों को किया था हथियार सप्लाई