
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलायी सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक, नाराज शिवपाल पहुंचे दिल्ली
मैनुपरी मे आज सपा प्रमुख ने पत्रकारो के सवालो के जबाब मे कहा कि भाजपा चाचा शिवपाल को अपने दल मे जल्द से शामिल करती क्यो नही इसके जबाव मे आज शाम शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश के बयान को गैर जिम्मेदराना करार दिया । समाजवादी पार्टी के दिवंगत राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव की पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी के निधन पर शोक संवदेना प्रकट करने के लिए आने के दरम्यान पत्रकारो से बात करते हुए शिवपाल ने अपने परिवार से दर्शन सिंह परिवार की नजदीकी का ज्रिक किया ।
पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां के पक्ष में खुलकर बोले
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां के पक्ष में खुलकर बोले। उन्होंने कहा कहा कि आजम खां सबसे सीनियर विधायक हैं। सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे। उनके साथ जुल्म हो रहा है। जब वे लोकसभा सदस्य थे तो उनके जुल्म के खिलाफ समाजवार्दी को लोकसभा और विधानसभा में धरने पर बैठ जाना चाहिए था। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी धरने में शामिल करते।
पूरा देश जानता है मुलायम सिंह यादव का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं
उन्होने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हैं। अगर नेेताजी आंदोलन में शामिल होते तो जरूर आजम खां के साथ न्याय होता। आज उन पर छोटे छोटे 72 मुकदमे हैं। एक छोटे केस में चार महीने से जमानत नहीं मिल रही है। फैसला रिजर्व रखा है। उन्होंने कहा कि जुल्म और अत्याचार के खिलाफ समाजवादियों के संघर्ष का इतिहास रहा है। आज यह संघर्ष कही दिखायी नहीं देता। समाजवादी पार्टी के 111 विधायक हैं। उनमें से एक वे भी हैं। यदि समाजवादी पार्टी उन्हें बीजेपी में भेजना चाहती है तो निकाल क्यों देती। कहा कि जब समय आएगा तब वे सभी को अपने फैँसले के बारे में खुद जानकारी देंगे। जिसमें से 36 विधायक मुस्लिम हैं।
Updated on:
27 Apr 2022 09:40 pm
Published on:
27 Apr 2022 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
