2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले इन गाड़ियों में बैठ रौला गाठना चाहते हैं यूपी के नेता, जुगाड़ के बाद भी नहीं मिल रही गाड़ी

लखनऊ के एक शोरूम के मैनेजर ने बताया कि चुनाव से पहले नेताओं की पहली पसंद सफेद फॉर्च्यूनर बनी हुई है साथ ही इनोवा क्रिस्टा, क्रेटा xuv700 की डिमांड बढ़ी है। सभी गाड़ियों पर लगभग पांच माह की वेटिंग चल रही है। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 13 Jan 2022, 1:37 PM IST

car.jpg

लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को अपना रुतबा बनाने के लिए बड़ी गाड़ियों की चाह है। चुनाव में माहौल बनाने के लिए नेताओं की पहली पसंद फॉर्च्यूनर बनी हुआ है। जिन्हे फॉर्च्यूनर नहीं मिर रही वह इनोवा क्रिस्टा के लिए लाइन में हैं। गाड़ियों की चाहत के चलते सफेद फॉर्च्यूनर, इनोवा क्रिस्टा की डिमांड बढ़ गई है। सिर्फ राजधानी लखनऊ में सफेद फॉर्च्यूनर की डिमांड के चलते गाड़ी वेटिंग में चल रही है अभी फॉर्च्यूनर की 80 गाड़ी की वेटिंग चल रही है। यही हाल इनोवा का है नेताजी की दूसरी पसंद इनोवा क्रिस्टा है। क्रिस्टा की 70 वेटिंग चल रही है। ऐसे में तमाम नेताओं को चुनाव से पहले दोनों गाड़ी मिलना कठिन है। जिन लोगों को सफेद फॉर्च्यूनर व इनोवा क्रिस्टा नहीं मिल पा रही वह क्रेटा के लिए चक्कर लगा रहे हैं। क्रेटा पर भी 70 गाड़ियों की वेटिंग है।

पांच माह तक की वेटिंग

लखनऊ के एक शोरूम के मैनेजर ने बताया कि चुनाव से पहले नेताओं की पहली पसंद सफेद फॉर्च्यूनर बनी हुई है साथ ही इनोवा क्रिस्टा, क्रेटा xuv700 की डिमांड बढ़ी है। सभी गाड़ियों पर लगभग पांच माह की वेटिंग चल रही है। ‌

ये है कीमत और वेटिंग टाइम

नेताओ की पसंद की गाड़ियों की कीमत की बात करें तो फॉर्च्यूनर 42 से 46 लाख रुपए में मिल रही है जिस पर 90 दिन से अधिक की वेटिंग है। इनोवा क्रिस्टा की कीमत 29 लाख है जिस पर 70 दिन से अधिक की वेटिंग है। क्रेटा 12 लाख 60 हजार से लेकर 20 लाख में मिल रही है जिस पर 120 दिन से अधिक की वेटिंग है। महिंद्रा xuv700 16 से लेकर 27 लाख रुपए में मिल रही है जिस पर 180 दिन की वेटिंग है।

अधिक हो रहे रजिस्ट्रेशन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण होने वाली फॉर्च्यूनर इनोवा से पता चलता है कि इन गाड़ियों की डिमांड बढ़ी है बड़ी संख्या में लोग फॉर्च्यूनर वह इनोवा क्रिस्टा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।