17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन पांच बातों में छिपा है गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के प्यार का रहस्य

प्यार करने वाली लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड के लिए हर दम सोचती हैं ये 5 बातें, अगर आप भी करते हैं किसी को प्यार तो यह जरूर पढ़ें।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Oct 01, 2016

Interesting Facts About Love

Interesting Facts About Love

लखनऊ. वैसे तो लड़कियां देखने में बहुत भोली-भाली लगती हैं। लड़कियां प्यार करने से दूर भी रहती हैं लेकिन अगर वह प्यार के चक्कर में पड़ जाती हैं तो फिर हर समय अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोचती रहती हैं। यह हम नहीं बल्कि लड़कियों का ही मानना है। लड़कियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो लड़की देखने में बहुत सीधी होती है वह अंदर से प्यार के लिए ज्यादा बेताब रहती है। वह दिखावा नहीं बल्कि चुपके से प्यार करती है।

ऐसा माना जा रहा है कि आसानी से प्यार में न पड़ने वाली लड़कियां प्रेमजाल में फंसकर पूरा दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सोचती हैं। वह अपनी पूरी लाइफ अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहने की सोचने लगती हैं। फिर वह चाहें जहां जाएं उनकी यादों और सपनों में भी उनका ब्वॉयफ्रेंड ही आने लगता है। लड़कियां फिर व्हाट्सएप्प, फेसबुक और मैसेज भेजकर एवं कॉल करके अपने प्रेमी के बारे में दिनभर जानकारियां लिया करती हैं।

1- प्रेमजाल में पड़ने के बाद जब लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो फेसबुक पर अपने ब्वॉयफ्रेंड की प्रोफाईल और व्हाट्सएप्प पर लास्ट सीन बार-बार चेक करती हैं।
2- लड़कियां जब किसी सिनेमा हॉल या मोबाईल पर कोई रोमांटिक मूवी देखती हैं तो हीरो की तस्वीर के रूप में अपने ब्वॉयफ्रेंड को देखकर उसकी बाहों में होने का एहसास कर सोचने लगती हैं।
3- लड़कियां जब भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को कॉल करती हैं तो हेलो की जगह 'आई लव यू' जानू से शुरू होकर हालचाल लेने के बाद उनकी कॉल 'आई लव यू' पर ही खत्म होती है।
4- लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड की अच्छाइयों के बारे में अपनी सहेलियों से खूब बताती हैं। जब भी कोई लड़की अपने दोस्तों से बात करती है तो हर समय बस ब्वॉयफ्रेंड की ही चर्चा करती है ऐसा अक्सर देखा गया है।
5- प्यार करने वाली लड़कियों को जब भी अपने ब्वॉयफ्रेंड की बहुत याद आती है तो वह ब्वॉयफ्रेंड द्वारा दिए हुए गिफ्टों को हाथ में लेकर खूब देखती है और अपने सीने से लगाकर घूमती है।

ये भी पढ़ें

image