
यूपी सहित पूरे देश में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, राजभनव में सीएम योगी ने राज्यपाल के साथ किया योगा
लखनऊ. आज उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के राजभवन में आयोजित सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ योग किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजभवन सहित 11 चिह्नित पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया है। इनमें परिवर्तन चौक के समीप बेगम हजरत महल पार्क, डालीगंज पुल के समीप बुद्धा पार्क, बड़ा इमामबाड़ा के समीप नीबू पार्क, कैसरबाग बारादरी के समीप राजाराम पाल पार्क, सेक्टर दस इंदिरा नगर स्थित डा. बंधु पार्क, रेजीडेंसी के समीप कारगिल शहीद पार्क, अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क, गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और ग्रीन पार्क विपुल खंड में किया जा रहा है।
कंवेंशन सेंटर में भी हो रहा योग
केजीएमयू की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी कंवेंशन सेंटर में सुबह सात बजे योग का आयोजन किया गया। सचिव प्रो. वाणी गुप्ता के अनुसार दोपहर 12 बजे रोल ऑफ योगा इन हेल्थ एंड डिजीज विषय पर कार्यशाला होगी। इसमें मुख्य अतिथि महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट करेंगे।
Updated on:
21 Jun 2019 11:34 am
Published on:
21 Jun 2019 08:30 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
