
अक्सर विवादों में रहने वाली समिट बिल्डिंग एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बिल्डिंग के टाप फ्लोर पर स्थित बूम बाक्स बार में शुक्रवार रात करीब एक बजे नशे में धुत युवक और युवतियां डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करने के दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों से कमेंट और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच दो गुटों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान जमकर लात-घूसे चले। बीच बचाव करने दौड़ी युवतियों से भी अभद्रता हुई। बवाल के समय बार में करीब 100 से अधिक युवक और युवतियां मौजूद थे। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग भाग निकले और बार भी बंद हो चुका था। शनिवार को बार में दो गुटों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बूम बॉक्स बार में हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार यहां बूम बॉक्स बार में देर रात जमकर लात-घूसे चले। यह घटना उस दौरान सामने आई जब लड़के और लड़कियां डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच लड़की की छेड़खानी को लेकर शुरू हुई कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई। इसके बाद जमकर लात-घूसे चलने लगे। लोगों ने बताया कि यहां समिट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रात में 1 बजे शराब परोसी जा रही थी।
शराब के नशे में लड़के-लड़कियां कर रहे थे डांस
शराब पीकर लगभग 100 से ज्यादा लड़के-लड़कियां वहां डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच किसी लड़के ने लड़की को छेड़ दिया। दोस्तों ने इस बात का विरोध किया तो विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते जमकर लात-घूसे चलने लगे। मारपीट के बाद वहां भगदड़ मच गई।
संचालक से की जा रही पूछताछ
मामले को लेकर विभूतिखंड इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो बार बंद हो चुका था। लोग जा भी चुके थे। हालांकि शनिवार को अचानक ही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो लगा। वीडियो के आधार पर मौजूद लड़कों की पहचान करवाई जा रही है। घटना को लेकर बार संचालक से भी पूछताछ हो रही है।
Published on:
07 May 2022 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
