4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

B day: अखिलेश का लेडी लक बनीं डिंपल यादव

बीते दिनों एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा था कि उनका भाग्य डिम्पल यादव से शादी के बाद खुला है

2 min read
Google source verification

image

Hariom Dwivedi

Jan 15, 2016


लखनऊ.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल यादव का आज जन्मदिन है। डिंपल यादव और सीएम अखिलेश की शादी के 16 बरस हो गए हैं। वहीं, डिंपल यादव अपनी 38वीं सालगिरह मना रही हैं। इस अवसर पर पत्रिका उत्तर प्रदेश आपको उनकी और अखिलेश यादव की लव स्टोरी के बारे में कुछ खास बातें बता रहा है।


अखिलेश का लेडी लक बन गईं डिंपल

डिंपल यादव अब तक अखिलेश के लिए लेडी लक साबित हुई हैं। बीते दिनों एक कार्यक्रम में अखिलेश ने कहा था कि उनका भाग्य डिम्पल यादव से शादी के बाद खुला है। गौरतलब है कि नवंबर 1999 में उनकी शादी हुई और फरवरी 2000 में सांसद चुने गए। वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। इस दौरान उनकी ऐसी किस्मत खुली कि सीएम के पद तक पहुंच गए।


जुदा हैं दोनों के शौक

डिंपल और अखिलेश के स्वभाव और शौक बिल्कुल जुदा हैं। डिंपल स्वभाव से बिल्कुल शांत है। उन्हें पढ़ाई के अलावा घुड़सवारी का भी शौक है। वहीं, हमेशा कुछ नया जानने के उत्सुक अखिलेश फुटबॉल प्रेमी हैं और अमेरिकन रॉक बैंड मैटालिका के लिए क्रेजी थे।


कॉलेज लाइफ के दौरान हुई थी मुलाकात

जब अखिलेश की मुलाकात डिंपल से हुई थे, उस वक्त अखिलेश सिर्फ 25 साल और डिंपल 21 साल की थी। दोनों अपनी-अपनी कॉलेज लाइफ जी रहे थे। डिम्पल लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से एन्वॉयरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री लेकर लौटे थे।


कर्नल की बेटी हैं डिंपल यादव

उत्तराखंड की रहने वाली डिंपल आर्मी बैकग्राउंड से थीं। कन्नौज से सांसद डिंपल यादव का जन्म 1978 में पुणे में हुआ था। उनके पिता एससी रावत आर्मी में कर्नल थे। डिंपल तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उनके परिवार का राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। वहीं, अखिलेश यूपी सशक्त राजनीतिक परिवार से हैं।


अखिलेश-डिंपल ने की लव मैरिज

24 नवंबर 1999 को सीएम अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने लव मैरिज की थी। बताया जाता है कि शुरुआत में दोनों की शादी के लिए परिवारवाले भी तैयार नहीं थे। डिंपल की फैमिली सिर्फ बेटी की खुशी चाहती थी, लेकिन मुलायम अपने बेटे इस शादी से राजी नहीं थे। पिता मुलायम को मनाने के लिए अखिलेश को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में वे भी मान गए। डिंपल और अखिलेश के तीन बच्‍चे अदिति, अर्जुन और टीना हैं। इनमें अर्जुन और टीना जुड़वां हैं।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader