
यूपी के क्रिकेट के दीवाने बड़ी बेसब्री से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे मैच का इंतजार कर रहे हैं।लखनऊ सुपर जायंट्स 7 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। जिसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
जानिए एक टिकट की कीमत
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह समय किसी त्यौहार से कम नहीं है ऐसे में स्टेडियम में लाइव मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आईपीएल की ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। तो जानिए एक टिकट की कीमत, और कैसे ऑनलाइन टिकट करेंगे बुक।
आईपीएल 2023 टिकट बुकिंग ऑनलाइन
आप आईपीएल 2023 के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते है। आप BookMyShow, Paytm, TicketGenie, EventsNow और Insider के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर अगर आप जाएंगे तो वो आपको ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए रिडायरेक्ट कर देगी।
आईपीएल के टिकट की किमत 400 रुपए से शुरु है और 26,000 तक है
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL के पिछले सीजन में इंट्री ली थी। तब सारे मैच मुंबई और पुणे में हुए थे। सुपर जायंट्स अपने होम ग्राउंड पर नहीं खेल पाई थी।
सबसे कम कीमत की टिकट 499 और अधिकतम 16 हजार रुपए है। सबसे कम कीमत की टिकट 499 रुपए की है, जिसमें 58 रुपए के करीब बुकिंग फीस लगने के साथ एक टिकट की कीमत कुल 577 रुपए पड़ेगी।
पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता था
आईपीएल 2023 का तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 193 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली, डेविड वॉर्नर के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम
केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह,युद्धवीर चरक और नवीन उल हक।
Published on:
03 Apr 2023 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
