2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 नीलामी में यूपी के इन चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में चाहेगा हर कप्तान

IPL 2018 में दमकेंगे कानपुर के तीन सितारे। कुलदीप यादव, अंकित राजपूत व अमित मिश्रा पर सबकी नजर

2 min read
Google source verification
hh

लखनऊ. आईपीएल सीजन-11 में यूपी के खिलाड़ियों का जलवा भी दिखेगा। 27 व 28 को बेंगलुरू में होने वाली आईपीएल ऑक्शन से पहले यूपी के कई युवा खिलाड़ियों की बड़ी बोली लगने की उम्मीद की जा रही है। सुरेश रैना , भुवनेश्वर, शामी, पीयूष चावला, सरफराज खान के अलावा कानपुर के कुलदीप यादव, अंकित राजपूत, अमित मिश्रा और लखनऊ के अक्षदीप नाथ के काफी चर्चे हैं। सूत्रों के मुताबिक कई फ्रंचाइजी यूपी के युवाओं पर बड़ा दांव लगाने के मूड में है।

कुलदीप यादव की लग सकती है बड़ी बोली

कानपुर के रहने वाले कुलदीप यादव बाएं हाथ के स्पिनर हैं। वनडे व टी-20 में शानदार प्रदर्शन के कारण वह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। वह पिछले कुछ सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते दिखे थे। उनका प्रदर्शन भी काफी शानदार था। इस बार उन्हें केकेआर ने रिटेन नहीं किया है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी की नजर उन पर है। जानकारों की मानें तो उन पर बड़ी बोली लग सकती है। वहीं आरटीएम ऑप्शन के तौर पर केकेआर भी उन्हें रिटेन कर सकता है।

अंकित राजपूत पर सबकी नजर

कानपुर के रहने वाले तेज गेंदबाज अंकित राजपूत घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन के कारण काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें साउथ अप्रीका टूर में नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया के साथ जुड़ने का मौका भी मिला था। 24 वर्षीय अंकित की लाइन लेंथ की तारीफ कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स कर चुके हैं। पिछले सीजन में वह केकेआर की ओर से खेलते दिखे थे। इस बार सभी फ्रेंचाइजी की उन पर नजर है। अंकित भारतीय घरेलू क्रिकेट में उभरते हुए सितारों में से एक हैं।

ऑलराउंडर अमित मिश्रा भी हो सकते हैं अच्छा ऑप्शन

स्पिनर अमित मिश्रा का नाम तो सुना होगा आपने लेकिन एक और अमित मिश्रा हैं जिनकी घरेलू क्रिकेट में काफी चर्चा है। कानपुर के बॉलिंग ऑलराउंडर अमित मिश्रा सैयद मुश्ताक टी-20 में अपने दमदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में हैं। वह लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी भी सकते हैं, साथ ही किफायती गेंदबाज के तौर पर घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान है। ऐसे में कई फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगा सकते हैं। आईपीएस वह गुजरात लॉयंस व राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे हैं।

लखनऊ के अक्षदीप भी चर्चा में

लखनऊ के रहने वाले मिडिल-ऑर्डर बैट्समेन अक्षदीपनाथ भी काफी चर्चा में है। यूपी के कप्तान सुरेश रैना भी उनकी बैटिंग के कायल हैं। अक्षदीप की खासियत उनके शॉट खेलने की टाइमिंग है। वह मिडिल ऑर्डर में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी की नजर उन पर भी होगी। इसके अलावा यूपी रणजी टीम के युवा स्पिनर जीशान अंसारी को भी कोई न कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

इकाना पर फैसला 31 जनवरी के बाद

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच होंगे या नहीं, यह तस्वीर 31 जनवरी के बाद साफ होगी। आईपीएल का आयोजन करने वाली कंपनी आईएमजी की टीम फरवरी के पहले सप्ताह में स्टेडियम का दौरा करेगी। उसके बाद ही तय होगा कि इकाना आईपीएल के मानकों पर खरा है या नहीं। फिलहाल इकाना स्टेडियम को आईपीएल के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Story Loader