21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के पार्क को बना दिया गया श्मशान घाट, घर छोड़ने को मजबूर हो रहे लोग

पार्क की जमीन आवंटित करने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त पैसा भी दिया गया था। इस पार्क में लोग अब शव जला रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Gopal Shukla

•

Jan 20, 2023

lucknow.jpg

लखनऊ के एक पार्क को श्मशान घाट बना दिया गया है। मामला राजधानी के रिहायशी इलाके जानकीपुरम का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, चिल्ड्रेन पार्क में पहाड़पुर इलाके के रहने वाले लोग वहां शव जलाते हैं। इस पर नाराज लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है।

जानकीपुरम के लोगों के मुताबिक, एक योजना के तहत करीब 20 साल पहले घर आवंटित किया गया था। साथ में पार्क की जमीन आवंटित करने के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त पैसा भी दिया गया था। इस पार्क में लोग अब शव जला रहे हैं। धुंआ सीधा घरों में आता है। कई दिनों तक कफन इत्यादि सामान पड़ा रहता है।

विरोध करने पर धमकी
स्थानीय निवासी अनुराग तिवारी के अनुसार, "पास ही एक और मैदान है। वहां के बजाए लोग बच्चों के पार्क में शव जला रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। धुआं सीधा घर में घुसता है। बच्चे डर के रहते हैं। इन हालात में दूसरा घर तलाश रहा हूं। मैं ये जगह छोड़ के जाना चाहता हूं"।