
जावेद अख्तर ने कहा, “मैं लखनऊ से हूं, जहां लोगों 'तू' नहीं 'आप' कहना सिखाया जाता है। तीन साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह मुझे धमकी दे रहे हैं।
कंगना ने कहा-जावेद अख्तर उन्हें सुसाइड के लिए उकसा रहे हैं
जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के इंटरव्यू पर शुरू में ध्यान नहीं दिया। इसके कुछ महीने बाद जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था, तब कंगना ने कहा कि जावेद अख्तर उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसा रहे हैं।
चंद मिनटों में ही कंगना का इंटरव्यू वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। विवाद को बढ़ता देख जावेद अख्तर ने एक्शन लिया और कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली दी। आज जावेद अख्तर की इसी अर्जी पर सुनवाई हुई।
अपने पक्ष में क्या बोले जावेद अख्तर?
जावेद अख्तर ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा, "मुझपर जितने भी इल्जाम लगाए गए हैं वे सच नहीं हैं। मैं तो लखनऊ से हूं जनाब। वहां हमें 'तू' करके नहीं, बल्कि 'आप' करके बोलना सिखाया जाता है। चाहे कोई हमसे 30-40 साल छोटा ही क्यों न हो। मैंने आज तक अपने वकील को तक तू करके नहीं बुलाया। मैं अपने ऊपर लगे इल्जामों से शॉक्ड हूं।
सुशांत सिंह राजपूत पर क्या बोले जावेद?
जावेद अख्तर ने आगे कहा, "फरवरी 2020 में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में मुझपर आरोप लगाए थे। कंगना के इंटरव्यू के कुछ महीने बाद सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। इसके बाद कंगना रनौत का इंटरव्यू टॉकिंग प्वॉइंट बन गया। हालांकि, मैंने रिएक्ट नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने ये कहा कि मैंने उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसा रहा हूं तब मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ।"
उन्होंने ये तक कह दिया था, "मैं किसी सुसाइड ग्रुप का हिस्सा हूं और इसी तरह लोगों को सुसाइड करने के लिए उकसाता रहता हूं। ये सच नहीं है।" अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 जून को होगी।
Published on:
03 May 2023 10:59 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
