6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने पार्टी छोड़ भाजपा में जाने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर खुद जितिन प्रसाद का बयान आया है.

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 22, 2019

Jitin prasad

Jitin prasad

लखनऊ. कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर खुद जितिन प्रसाद का बयान आया है। ऐसा माना जा रहा था कि जितिन प्रसाद कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और वे शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया और कयास लगाए जाने लगे कि कांग्रेस उन्हें मनाने की कोशिश करने लगे। लेकिन इसी बीच जितिन प्रसाद ने इस पूरे मामले पर चुुप्पी तोड़ी है।

ये भी पढ़ें- स्मृति ईरानी के टिकट मिलने के ऐलान के बाद अमेठी में जश्न, जिलाध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

जितिन ने दिया प्रसाद-

भाजपा में जाने की खबरों के बीच जितिन प्रसाद ने एक न्यूज एजेंसी का बातचीत में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की ख़बरों का कोई ठोस आधार होना चाहिए। मैं काल्पनिक सवालों का जवाब क्यों दूं। यह सब बातें हवा-हवाई हैं। जितिन प्रसाद ने यह कहकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की खबरों को खारिज कर दिया है।

लखनऊ से चुनाव लड़ने की थी खबरें-

आपको बता दें कि राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और धरौहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने धरौहरा सीट से 2009 लोकसभा चुनाव लड़ा था व जीत हासिल की थी। हालांकि 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर के कारण वह भाजपा के रेखा वर्मा से हार गए थे। उधर जितिन प्रसाद के लिए चुनाव प्रचार में जुटे एक करीबी का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान उनपर लखनऊ से चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है तो वहीं कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जितिन प्रसाद खुद लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते हैं।