वन विकास निगम में सात सौ कर्मचारियों की नौकरी संकट में पड़ने से उनके परिवारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। 31 मार्च तक अनुबंध रिन्यू नहीं होने पर इन कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। वहीं दूसरी ओर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (मुख्यालय) महेश आर्य के मुताबिक सेवा विस्तार का प्रस्ताव गवर्निंग बॉडी की बैठक में रखा जाना है, जिसे वहां से शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से फैसला होने के बाद ही निगम स्तर से कोई निर्णय लिया जा सकेगा।