4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेपी के गांव सिताब दियारा को लेकर सीएम योगी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा खत

JP Gaon Sitab Diara लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज पुण्य तिथि है तो 11 अक्टूबर मंगलवार को जेपी की जयंती है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र लिखा।      

2 min read
Google source verification
yogi-adityanath_june15.jpg

cm yogi

Lok Nayak Jayaprakash Narayan सिताबदियारा (Sitab Diara) नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। सिताब दियारा गांव लोकनायक जयप्रकाश नारायण का अपना गांव है। इस गांव की खासियत यह है कि, यह गांव यूपी बिहार की सीमा पर स्थित है। गांव सिताब दियारा का कुछ हिस्सा यूपी में पड़ता है तो कुछ हिस्सा बिहार में शामिल है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र लिखा। पत्र का मजमून यह है कि, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव का वह हिस्सा जो यूपी में पड़ता है वहां लंबे समय से विकास कार्य लंबित हैं। उसे तेजी के साथ पूरा कराने का अनुरोध किया है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज पुण्य तिथि है तो 11 अक्टूबर मंगलवार को जेपी की जयंती है।

11 अक्टूबर को जेपी की जयंती

नीतीश कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में यूपी राज्य के द्वारा विकास कार्यों की धीमी गति पर दुख जताया। पत्र में सीएम योगी से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अधूरे काम को जल्द पूरा किए जाने का अनुरोध किया गया है। जेपी की जयंती 11 अक्टूबर को है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उस दिन सिताबदियारा में रहेंगे।

यह भी पढ़े - किसान का कमाल उगाया 16 फीट लंबा गन्ना, दोगुनी हुई आमदनी

यूपी में अधूरे काम को पूरा कराएं यूपी सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है कि, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा गांव को बाढ़ से बचाने के लिए घाघरा नदी की ओर से एक रिंग डैम बनाने का कार्य शुरू हुआ। साल 2017-18 में बिहार के हिस्से में 4 किमी और यूपी के हिस्से में लगभग 3.5 किमी लंबाई का रिंग डैम शुरू किया गया। इस पर दोनों सरकार की सहमति थी। बिहार सरकार ने रिंग डैम का काम पूरा कर लिया है। पर यूपी में काम अधूरा है। इसी प्रकार हाजीपुर-गाजीपुर एनएच 31 से सिताब दियारा तक जाने वाली बीएसटी मेन डैम की लंबाई लगभग 6.50 किमी है। इसमें लगभग 2-3 किमी लंबी सड़क का काम यूपी में अधूरा है।

यह भी पढ़े - यूपी में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की खुलेंगी आठ नई यूनिट, अब बच नहीं पाएंगे भ्रष्टाचारी

नीतीश कुमार का योगी से अनुरोध

सीएम नीतीश कुमार ने यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि, जेपी की जन्मभूमि सिताब दियारा क्षेत्र के कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए ताकि वहां बाढ़ और कटाव के खतरे से गांव को बचाया जा सके।