जूनियर हॉकी वर्ल्डकप के फाइनल में टीम इंडिया ने बेल्जियम को 2-1 से हराया। टीम इंडिया की इस जीत के नायक गुरजंत सिंह और सिमरनजीत सिंह रहे। पूरे मुकाबले में भारत ने बेल्जियम को कहीं टिकने नहीं दिया। पहले हाफ में ही भारत ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरे हाफ के आखिर में बेल्जियम ने एक गोल दागा। गुरजंत सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।