4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री सिंधिया की बड़ी घोषणा, 111 करोड़ से इस जिले में बनेगा ‘ट्रेनिंग सेंटर’

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने दिशा की बैठक में सभी शासकीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia announced 7th Postal Training Center in shivpuri mp news

Jyotiraditya Scindia announced 7th Postal Training Center in shivpuri (फोटो- ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया)

Jyotiraditya Scindia: वर्तमान समय में डाक विभाग के 6 ही पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर संचालित है। इन सभी सेंटरों पर 18 हजार डाककर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब 7वां ट्रेनिंग सेंटर शिवपुरी में 111 करोड़ की लागत से शिवपुरी में तैयार होगा। इससे शिवपुरी का नाम देशभर में पहचाना जाएगा। यह बात केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका और उसकी अद्वितीय क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यवस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आम नागरिक की सेवा में समर्पित है, तो वह भारत का डाक विभाग है। मंत्री सिंधिया ने पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बारे में बताया कि यह केंद्र मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के डाक कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। (MP News)

1800 से अधिक कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

इस प्रशिक्षण केंद्र में एक समय में लगभग 250 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे तथा प्रति वर्ष लगभग 1800 से अधिक कर्मियों को आधुनिक, डिजिटल और सेवा-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सिंधिया ने डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य देते हुए कहा कि जिस प्रकार ग्वालियर एयरपोर्ट 16 महीनों में बनकर तैयार हुआ। उसी तरह यह रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर भी 12 महीनों के भीतर तर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अगले शिवपुरी दौरे में इस केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा और तय समयसीमा में लोकार्पण भी।

जिले के सभी 52 डाकघर हुए आधुनिक

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि शिवपुरी जिले के सभी 52 डाकघरों का आधुनिकीकरण पूर्ण हो चुका है। आज डाकघर केवल पत्राचार तक सीमित नहीं है। बल्कि आधार आधारित सेवाएं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, पासपोर्ट सेवाओं में सहयोग, म्यूचुअल फंड वितरण, बीमा योजनाएं और वित्तीय समावेशन का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। डाक विभाग से जुड़े खातों में आज देश भर में 22 लाख करोड़ से अधिक की राशि सुरक्षित है और केवल शिवपुरी जिले में 20 हजार से अधिक नए खाते खोले जा चुके है।

दो और बड़ी घोषणा की

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सभी शासकीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमाफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि छोटे नहीं बल्कि बड़े। मगरमच्छों पर कार्रवाई जरूरी है। इसके अलावा मंत्री ने तीन बड़ी घोषणाएं की है। इसमें पहले में 17 से 24 मार्च तक देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए व्यापक पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें देश भर से 200 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं देंगे। दूसरे में दिव्यांगजनों के लिए अलग से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

तीसरे में 111 करोड़ की लागत से शिवपुरी में देश का सातवां रीजनल पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किया जाए‌गा, जो जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। बैठक में मंत्री ने सिंचाई व जल प्रबंधन की योजनाओं पर भी विशेष जोर दिया है। सिंधिया ने शिवपुरी ट्रांसपोर्ट नगर के लिए अप्रोच रोड निर्माण और 60 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वीबीजी रामजी बिल पर भी हुई चर्चा

बैठक में मीडिया के समक्ष मंत्री ने संसद द्वारा पारित 'वीबी-जी राम जी बिल' (VB-G-RAM-G Bill) के प्रमुख प्रावधानों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21वी सदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन का ठोस परिणाम है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पारदर्शिता, दक्षता और स्थायित्व प्रदान करेगा। साथ ही 25 फीसदी अधिक लोगों को इस योजना से लाभ मिलेगा। मजदूरों को 125 दिन के रोजगार सरकार देगी। (MP News)