4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां-बेटे ने फाइल गायब कराकर फर्जी लाइसेंस से ले लिया बंदूक और रिवॉल्वर

कानपुर के मां बेटे ने बंदूक और लाइसेंस का फर्जी लाइसेंस बनवा लिया। थाने में जब लाइसेंस पहुंचा तो जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ। एसटीएफ के निर्देश पर सोमवार से दोबारा 41 हजार असलहों के लाइसेंस की जांच शुरू हुई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Snigdha Singh

Apr 04, 2022

Revolver License

Kanpur Mother and Son Caught red handed in Revolver License

कानपुर में मां और बेटे का अजीब कारनामा सामने आया। मां बेटे ने बिना डीएम अधिकृत के ही लाइसेंस विभाग से गायब करा लिया। बता दें कलेक्ट्रेट के असलहा विभाग से फाइल गायब कराकर बंदूक और रिवाल्वर लेने वाले मां-बेटे के फर्जी असलहा लाइसेंस को डीएम कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। फर्जी बुकलेट जारी करने वाले पूर्व सहायक शस्त्र लिपिक को पूर्व डीएम पहले ही बर्खास्त कर चुके है। मां-बेटे ने असलहा विभाग की मिलीभगत से फर्जी लाइसेंस बुक जारी करा ली थी। इस मामले में कई लिपिकों पर अभी भी तलवार लटकी हुई है। इसी तरह कानपुर में चल रही असलहा जांच में 5 लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

कानपुर जिले के नौबस्ता बौद्ध नगर निवासी मृत्युंजय प्रताप सिंह और उनकी मां संध्या सिंह के पास एक रिवाल्वर और एक बंदूक थी। दोनों के असलहा लाइसेंस की फाइलें कलेक्ट्रेट के असलहा विभाग से गायब है। दोनों लाइसेंस की फर्जी बुकलेट जारी कर दी गई थी। जब लाइसेंस बिधनू पुलिस के पास चढ़ने को गया तो शक हुआ। पुलिस की रिपोर्ट पर पूर्व डीएम विजय विश्वास पंत ने जांच कराई। इसमे बिना अधिकृत लाइसेंस जारी हुए फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस जारी करने की पुष्टि जांच में हुई। पूर्व डीएम आलोक तिवारी ने तत्कालीन सहायक शस्त्र लिपिक तृतीय कार्तिकेय यादव को बर्खास्त किया था। उन दोनों मां-बेटे के असलहा लाइसेंस की फाइलें डीएम कोर्ट में चल रही थी। जिलाधिकारी कोर्ट ने दोनों लाइसेंस निरस्त करके रिपोर्ट बिधनू पुलिस और कमिश्नर को भेज दी है।

यह भी पढ़े -असलहाधारी हो जाएं सावधान, 41 हजार लाइसेंसों पर प्रशासन की नजर

मुकदमों में संलिप्त तीन के लाइसेंस निरस्त

सजेती थाने के चितौली निवासी योगेंद्र सिंह के खिलाफ हमीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने की रिपोर्ट भेजी थी। डीएम कोर्ट ने सुनवाई करके लाइसेंस निरस्त किया है। चौबेपुर के गौरी लक्खा निवासी विनोद कुमार शुक्ला और बादशाहीनाका थानाक्षेत्र के निवासी अरविंद सोनकर का लाइसेंस मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने किया है