
लखनऊ. फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चाएं हैं। उनके कथित बॉयफ्रेंड संदीप ने अपनी वाइफ से तलाक ले लिया है। इसके बाद से उनकी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं हैं। राजधानी लखनऊ में करिश्मा पहुंचीं तो उनसे इसको लेकर कई सवाल पूछे गए। जब यह पूछा गया कि क्या वह फिर से शादी करने वाली हैं, उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा ये उनकी निजी जिंदगी है। वे सवाल को टाल गईं।
राजधानी के शाहनजफ मार्ग पर कपड़ों के एक नए स्टोर का उद्घाटन किया। पिछले कुछ साल से फिल्मों से दूर रहीं करिश्मा कपूर ने कहा है कि मेरे लिए मेरा परिवार अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वीकार किया कि मैं अभी कोई फिल्म नहीं कर रही हूं। मेरे लिए परिवार महत्वपूर्ण है और मैं अधिक समय तक घर से दूर नहीं रहना चाहती हूं। करिश्मा कपूर ने कहा कि हालांकि यह संभव है कि मैं आगे कोई फिल्म करूं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मुझे बहुत पसंद है। यहां के कपड़े, यहां का खाना मुझे बहुत पसंद है। मुझे कबाब और बिरयानी बहुत पसंद है।
निजी जीवन से जुड़े सवाल पर नो कमेंट
इस दौरान करिश्मा ने निजी जीवन से जुड़े सवालों पर कमेंट करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक करिश्मा के कथित बॉयफ्रेंड संदीप ने अपनी वाइफ से तलाक ले लिया है। दिल्ली बेस्ड बिज़नसमैन तोषनीवाल और डॉक्टर अश्रिता ने 14 साल की अपनी शादीशुदा लाइफ को आपसी सहमति के आधार पर खत्म करने का फैसला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 साल से करिश्मा कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह रहे तोषनीवाल ने साल 2010 में तलाक का केस दर्ज कराया था। शादी के सवाल पर चुप्पी साधने के बाद उनसे उनकी अपकमिंग मूवी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "जब आएगी तो मीडिया में अनाउंस हो जाएगा।"
लखनऊ के बारे में खुलकर बोलीं
मैं कुछ महीने पहले भी यहां आ चुकी हूं। साल में दो तीन बार यहां आ जाती हूं। कपूर से जब यह पूछा गया कि क्या वह फिर विवाह करने वाली हैं, उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। अभिनेत्री को देखने के लिए स्टोर के निकट काफी भीड़ जमा हो गई थी। कपूर तय समय से करीब डेढ घंटे बाद वहां पहुंची। हालांकि उन्होंने वहां उपस्थित लोगों की मांग पर अपने फिल्मी गीतों पर ठुमके भी लगाए। करिश्मा ने बताया, "मैं कबाब और बिरयानी की फैन हूं। लखनऊ विजिट के दौरान इन दोनों डिशेज को जरूर एन्जॉय करती हूं।"
Published on:
10 Nov 2017 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
