लखनऊ. महिला उत्थान मंडल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विमला मिश्रा ने बताया की अपने मंडल की महिलाएं इस गीत को गाकर करवा चौथ का व्रत मनाएंगी। किरण दीक्षित ने कहा कि शाम के समय पूजा के दौरान उनके साथ महिलाओं का ग्रुप करवा चौथ के गीत गाएंगी।
करवा चौथ गीत* ले री पहन सुहाग जोड़ा l सजा ले सर्व सुहाग करवा ll शिकवे गिले भुला देना l रूठे सजन मना लेना ll व्हाट्सऐप के पास जाना ना l टीवी भी चलाना ना ll इंटरनेट को खोलना नहीं l ऊँची आवाज़ में बोलना नहीं ll फेसबुक चलाना ना I ट्विटर पे बतियाना ना II मन में ख़याल भी लाना ना I मुँह से भी कुछ खाना ना II चाट चटोरी मँगाना ना I गोलगप्पे भी खाना ना II बस पति देव का शगुन मनाना I पति की प्यारी तू बन जाना II पति के मान में मान तेरा l इतना कहना मान मेरा ll राजधानी में सुबह से ही महिलाएं करवा चौथ के व्रत की तैयारियों में जुट गई हैं। महिलाएं शाम होने का इंतज़ार कर रही हैं। सुबह सरगी खाने के बाद से महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत का संकल्प लिया है। व्रत की तैयारियों में महिलाएं करवा की थाल सजाती हुई दिखीं।