2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटकों की खास पसंद बना अयोध्या और बनारस, विदेशी को लुभाने में आगे है ताज

विदेशी पर्यटकों के लिए भारत में पहली पसंद आगरा है, जबकि घरेलू पर्यटनों के लिए अयोध्या और काशी पसंदीदा स्थान बनकर उभरे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 27, 2023

Kashi and Ayodhya emerge tourism magnets taj mahal first choice for foreign visitors

2022 में 2.39 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक और 1,465 विदेशी पर्यटक ने राम नगरी अयोध्या पहुंचे।

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को एक धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने की दिशा कार्य कर रही है। काशी और अयोध्या घरेलू पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान बनकर उभरे हैं, जबकि ताजनगरी आगरा विदेशी पर्यटकों के लिए पहली पंसद है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, एक साधारण शहर से एक पसंदीदा धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में अयोध्या का भाग्य बदलना 2021 से दिखाई देने लगा, जब 1.57 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने मंदिर शहर का दौरा किया।

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को दिया आदेश, मंदिर का पैसा ना 'छूएं'

योगी सरकार ने राम नगरी को दी पहली प्राथमिकता
2022 में जैसे- जैसे राम मंदिर का निर्माण आगे बढ़ा, अयोध्या में घरेलू पर्यटकों की संख्या भी काफी बढ़ गई। 2022 में 2.39 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक और 1,465 विदेशी पर्यटक ने अयोध्या पहुंचे। मार्च 2017 में योगी सरकार की प्राथमिकता में राम नगरी अयोध्या था।

वहीं, भगवान शिव का निवास कहे जाने वाले काशी में 13 दिसंबर, 2021 को एक बड़ा परिवर्तन देखा गया जब पीएम नरेंद्र मोदी ने 339 करोड़ रुपए से बनी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना का उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले, 2021 में 30,75,913 घरेलू पर्यटकों और 2,566 विदेशियों ने वाराणसी पहुंचे। लेकिन 2022 में, इस पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। आंकड़ों के अनुसार, काशी में 7.11 करोड़ घरेलू पर्यटक और 83,741 विदेशी पर्यटक पहुंचे।

घरेलू पर्यटकों के पसंदीदा स्थलों में से एक प्रयागराज
गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज घरेलू पर्यटकों के लिए भी पसंदीदा स्थलों में से एक है। हालांकि, यह संगम नगरी में हर साल होने वाली विभिन्न धार्मिक सभाओं का कारण है। साल 2022 में 2.55 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,895 विदेशी पर्यटक संगम नगरी पहुंचे।

विदेशी की पहली पसंद आगरा
आगरा में यमुना के तट पर स्थित प्रेम का मकबरा, ताज महल, भारत में विदेशियों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बना हुआ है। 2022 में 3,45,998 विदेशी पर्यटकों और 91,24,669 घरेलू पर्यटकों को आकर्षित किया।

उत्तर प्रदेश 2022 में 31.791 करोड़ घरेलू पर्यटकों की यात्रा के साथ तमिलनाडु से आगे बढ़कर नंबर एक स्थान पर पहुंच गया, जो शीर्ष 10 राज्यों में कुल घरेलू पर्यटन का 18.37% था।

यूपी के पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा, "अपने समृद्ध इतिहास, विविध सांस्कृतिक विरासत और लुभावने परिदृश्यों के साथ, उत्तर प्रदेश न केवल देश भर से, बल्कि दुनिया के सभी कोनों से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

यह भी पढ़ें: पति को पिलाई शराब, फिर सामने किया पत्नी का गैंगरेप, दोनों ने जहर खाकर दे दी जान

Story Loader