8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल सिंह यादव को केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा में अभी वैकेंसी नहीं

Keshav Prasad Maurya जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव को सलाह देते हुए भाजपा की यूपी सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की खबर को खारिज कर दिया और जो कहा, वो सुनकर आप चौंक जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Apr 2022, 3:30 PM IST

शिवपाल सिंह यादव को केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा में अभी वैकेंसी नहीं

शिवपाल सिंह यादव को केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भाजपा में अभी वैकेंसी नहीं

जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव को सलाह देते हुए भाजपा की यूपी सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने शिवपाल के भाजपा में शामिल होने की खबर को खारिज करते हुए कहाकि, फिलहाल तो हमारे यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है। उधर निषाद पार्टी सुप्रीमो व मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले कि, भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी है। सबके लिए दरवाजे खुले हैं तो भाजपा के सिद्धांतों पर चलेगा पार्टी उसका स्वागत करेगी।

कोई खुलासा नहीं

प्रसपा संस्थापक और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने समर्थकों के साथ बैठक की। इस मौके पर होली की बधाई देने के साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई। हालांकि इस बाबत अभी अधिकृत रूप से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : शिवपाल यादव व सीएम योगी की मुलाकात, भाजपा ज्वाइन करने की संभावना तेज

शिवपाल सिंह यादव दुखी

गौरतलब है कि सपा विधायक मंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से शिवपाल सिंह यादव आहत हैं। वह दिल्ली दौरे के बाद लखनऊ लौटे हैं। उन्होंने सभी को क्षेत्रवार सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

संगठन को सक्रिय रखें जिला अध्यक्ष

शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, जिला अध्यक्ष संगठन को सक्रिय रखें। संगठन ही ताकत होती है। अभी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाए। सही वक्त आने पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सपा गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगे नाराज शिवपाल, मुलायम से बताया अपना 'दर्द'

चर्चाएं गरम

यूपी की राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर शिवपाल यादव और अखिलेश यादव को लेकर चर्चाएं गरम हो गईं हैं। कुछ राजनीतिक पंडित अखिलेश यादव की बेरुखी की वजह से यह आशंका जता रहे हैं कि, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव कहीं भाजपा का दामन न थाम लें।