मोदी को पीएम बनने से विपक्ष नहीं रोक सकता-
केशव प्रसाद मौर्य ने 2019 चुनाव व पीएम पद पर कहा कि पूरा विपक्ष चाहता है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न बने,
क्योंकि वह पिछड़ी जाति के हैं और गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। अगर मोदी जी ने 5 साल में कुछ नहीं किया था, तो विपक्ष एक क्यों हो रहा है। सारे दल एक हो जाएं तो भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो सिर्फ कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं, देश के प्रधानमंत्री नहीं, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री जनता बनाती है।