9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, खेल दिवस पर वात्सल्स प्ले स्कूल ने कराया दौड़

एडीएम शिवपूजन ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने के लिए ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Aug 30, 2017

Khelo India Badho India

बलरामपुर. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर बलरामपुर ताइक्वाण्डो एकेडमी के तत्वाधान में ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों ने जनजागरण रैली निकाली। एडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज से मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी शिवपूजन ने 'खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया' जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोच जियाउल हशमत के नेतृत्व में रैली नगर के वीर विनय चैराहा, झारखंडी, पहलवारा, कचेहरी व धुसाह होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय मोड़ स्थित इनडोर प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचकर समाप्त हुए। इससे पहले एडीएम शिवपूजन ने सभी ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई की।

एडीएम शिवपूजन ने कहा कि जिस तरह हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता वैसे ही जिले का नाम रोशन करने के लिए ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जिले के नेशनल और इंटरनेशनल ताइक्वाण्डो खिलाड़ियों ने मेडल लाकर देश का नाम गर्व से उंचा किया है। रैली के दौरान जिला क्रीडाधिकारी एमएच चौधरी, आलोक श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, गुलाम दस्तगीर, मोहम्मद याकूब, रियाज, विजेन्द्र शर्मा, हेमंत जायसवाल, मोहम्मद असलम, शब्बीर हैदर, बसंत कुमार गुप्ता, बलवीर यादव, सोनम आनंद, भव्या मिश्रा, दिव्या गिरि, संदिपिका रावत आदि मौजूद रहे।

खेल दिवस पर वात्सल्स प्ले स्कूल ने कराया दौड़
हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर स्पोटर्स स्टेडियम में नगर के वात्सल्य प्ले स्कूल ने नन्हे-मुन्हे बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। खेल दिवस पर आयोजित 30 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, मेढ़क कूद, म्यूजिकल चेयर, खो-खो व रिले रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया।

खेल प्रतियोगिता में 30 मीटर रेस बालक वर्ग में मृत्युंजय प्रथम, अरिहंत द्वितीय व अभिषेक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में तमन्ना प्रथम, दृष्टि द्वितीय व पलक को तीसरा स्थान मिला। जलेबी दौड़ में उत्कर्ष प्रथम, यशप्रिया द्वितीय व अर्जिता तृतीय रहीं। मेढ़क दौड़ में अनिरूद्ध प्रथम, लूसेंट द्वितीय, शास्वत तृतीय व कुमुद चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि क्रीडाधिकारी एचएम चैधरी ने सभी विजेता खिलाड़ी बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान डा. प्रांजल त्रिपाठी, डा. निधि त्रिपाठी, प्रबंधक वीपी शुक्ला सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में शिक्षिका दिव्या गिरि, महिमा सोनी, नेहा कश्यप, अखिलेश पाण्डेय, सेजल लारेन्स, सताक्षी वर्मा, प्रिया राय, रिया सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।