9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Budget 2026: सदन में सपा और BJP आमने-सामने, केशव प्रसाद और शिवपाल यादव ने साधा निशाना

UP Budget 2026-27: बजट सत्र के पहले दिन सपा नेताओं ने सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। शिवपाल सिंह यादव ने SIR के माध्यम से वोट कटवाने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anuj Singh

Feb 09, 2026

बजट सत्र में विपक्ष और सरकार आमने-सामने

बजट सत्र में विपक्ष और सरकार आमने-सामने

UP Budget 2026: यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज शुरू हो गया। सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सदन में अपना अभिभाषण देना शुरू किया। इसी दौरान सपा के कुछ विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। वे लगातार महंगाई, बेरोजगारी, SIR, UGC और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

सपा के नेताओं का कहना था कि सरकार जनता के मुद्दों की अनदेखी कर रही है और बजट में आम लोगों के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नारेबाजी के कारण सदन में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। अध्यक्ष ने कोशिश की कि वेल से विधायकों को बाहर निकाला जाए और सत्र को सामान्य रूप से चलाया जाए। इस तरह बजट सत्र की शुरुआत ही सपा और सरकार के बीच विरोध और राजनीतिक टकराव के साथ हुई।

केशव प्रसाद ने सपा पर साधा निशाना

यूपी विधानसभा बजट सत्र पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनाने वाला बजट आने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रगति को देखकर समाजवादी पार्टी बौखलाई हुई है। रचनात्मक मुद्दे नहीं हैं। अगर उनके पास कोई सवाल है तो सदन में लेकर आएं उनके हर सवाल का जवाब दिया जाएगा।

शिवपाल यादव ने साधा सरकार पर निशाना

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र पर समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि SIR पर भाजपा के लोगों ने वोट कटवाने का प्रयास किया है। लेकिन सपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके सही वोट बचाने और गलत वोट न जुड़ें इसके लिए काम किया है। चुनाव आयोग को शिकायत भी दर्ज कराई हैं।

स्पीकर सतीश महाना ने बजट पर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र पर विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि जैसे ही सत्र शुरू होगा, मुझे विश्वास है कि जन कल्याण से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। दोनों पक्षों को सदन में अपनी बात रखने का बराबर मौका मिलेगा। विपक्ष अपनी चिंताएं बता सकता है, और सरकार उनका जवाब देगी।