
जानें राजा भैया और राजस्थान के सिंधिया राजघराने में क्या है कनेक्शन
लखनऊ.Raja Bhaiya Dushyant Singh Scindia: यूपी में 'कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया' और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) भी रिश्तेदार हैं। आइए जानें कैसे:
कौन हैं राजा भैया?
कुँवर रघुराज प्रताप सिंह एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। राजा भैया ने 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से कुंडा की राजनीति में कदम रखा था, तब से वह लगातार अजेय बने हुए हैं। राजा भैया, बीजेपी की कल्याण सिंह सरकार और एसपी की मुलायम सिंह सरकार में भी मंत्री बने। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट में खाद्य एवं रसद मंत्री है। और ऐसा कहा जाता है की राजा भैया जी हर साल 101 गरीब बहन बेटियो की शादी करवाते है।
राजा भैया किस रियासती परिवार से हैं?
राजा भैया कुंडा में भदरी रियासत के राजकुमार हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह इस रियासत के महाराज हैं। राजा भैया की मां झांसी के पास समथर शाही परिवार से हैं| राजा भैया का विवाह बस्ती रियासत की राजकुमारी भान्वी देवी से हुआ। इनके दो पुत्र शिवराज एंव ब्रृजराज, दो पुत्रियाँ राधवी और ब्रृजेश्वरी है। समथर राजघराने के राजा रंजीत सिंह जूदेव राजा भैया के सगे मामा हैं। रंजीत सिंह जूदेव कांग्रेस के एमएलए भी हैं।
राजा भैया और धौलपुर राजघराने के महाराज दुष्यंत सिंह से क्या है इनका रिश्ता ?
राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका सिंह जूदेव की शादी दुष्यंत सिंह से साल 2000 में शाही तरीके से हुई थी| वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह राजस्थान में झालावार से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं| पर इनकी शादी के सालभर में इनके पिता हेमंत सिंह औऱ मां वसुंधरा राजे का तलाक हो गया था।
Published on:
08 Sept 2021 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
