16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर हिंसा के डेढ़ माह बाद हटाए गए एसपी विजय ढुल, डीजीपी ऑफिस से किए गए अटैच

बता दें कि बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में एक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है। फिलहाल आशीष मिश्रा समेत करीब दर्जनभर आरोपी जेल में बंद है।

less than 1 minute read
Google source verification
photo_2021-11-12_12-25-33.jpg

लखनऊ. लखीमपुर खीरी हिंसा के डेढ़ महीने बाद यहां के पुलिस कप्तान विजय ढुल को हटा दिया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी ईस्ट संजीव सुमन को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी बनाया है। जबकि आईपीएस विजय ढुल को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। शासन ने विजय ढुल के अलावा दो अन्य आईपीएस अफसरों के तबादला की सूची जारी की है।
पहले ही हटाए जा चुके हैं लखीमपुर के जिलाधिकारी
बता दें कि बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया गांव में एक प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है। फिलहाल आशीष मिश्रा समेत करीब दर्जनभर आरोपी जेल में बंद है। शासन लखीमपुर हिंसा की जांच एसआईटी से करा रहा है। हिंसा के मामले में यहां के जिलाधिकारी को पहले ही हटाया जा चुका था। शासन ने अब यहां के पुलिस कप्तान रहे आईपीएस विजय ढुल को भी हिंसा के डेढ़ महीने हटा दिया है।
संजीव सुमन बनाए गए पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी
गृह विभाग ने शुक्रवार को विजय ढुल समेत तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जिसमें लखीमपुर खीरी के कप्तान विजय ढुल को डीजीपी ऑफिस से अटैच किया गया है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट के पद पर तैनात रहे संजीव सुमन में पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी बनाया है। जबकि एएसपी सिटी मुरादाबाद रहे अमित कुमार आनंद को पुलिस उपा-आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है।