26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड : लखुउडियार की गुफाएं खोलेंगीं आदि मानवकाल के रहस्य, एएसआई ने बनाया ये प्लान

उत्तराखंड के लखुउडियार की गुफाओं से प्रागैतिहासिक काल के तमाम रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) नए साल में जनवरी से लखुउडियार क्षेत्र में विस्तृत सर्वे और खोज अभियान शुरू करने जा रही है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Naveen Bhatt

Dec 27, 2023

lakhudiyar_cave.jpg

अल्मोड़ा जिले के लखुउडियार की इस गुफा की दीवारों पर प्रागैतिहासिक काल में आदि मानव ने भित्ति ​चित्र उकेरे हैं

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल के पास प्रागैतिहासिक काल की लखुउडियार नाम से गुफा मौजूद है। इस गुफा की दीवारों पर आदि मानव ने प्राकृतिक रंगों से भित्ति चित्र उकेरे हैं। एएसआई का मानना है कि इस स्थान पर और भी कई प्राचीन गुफाएं मौजूद हो सकती हैं। उन अज्ञात गुफाओं के बारे में एएसआई लंबे समय से सर्वे कर रहा है। कुछ माह पूर्व ही एएसआई ने इन गुफाओं के सर्वे का प्रस्ताव तैयार किया था। अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद एएसआई जनवरी से लखुउडियार क्षेत्र में गुफाओं की खोज के लिए बड़ा अभियान चलाने जा रही है।

15 किमी दायरे में चलेगा अभियान
जनवरी में एएसआई लखुडियार क्षेत्र के 15 किमी दायरे में गुफाओं की खोज के लिए अभियान चलाएगी। इस अभियान में विशेषज्ञों की अलग-अलग टीमें मौजूद रहेंगी। पूर्व में हुए सर्वे में एएसआई ने क्षेत्र में तीन गुफाएं तलाशी थी, जहां आदि मानवों के रहने के प्रमाण मिले हैं।

अधिक गुफाएं होने की संभावना
इस क्षेत्र का नाम लखु उडियार है। लखु का अर्थ लाखों जबकि उडियार का अर्थ गुफा से है। यानी यहां पर एक नहीं बल्कि तमाम गुफाएं होने की संभावना है। इसी को देखते हुए एएसआई गुफाओं की खोज के लिए अभियान चलाने जा रही है।

लखुउडियार गुफा में बने हैं भित्ति चित्र

लखुउडियार में पूर्व में मिली आदि मानवों की गुफा में कई भित्ति चित्र हैं। गुफा में पत्थरों पर कुछ नृतकों के, कुछ पानी में मछली पकड़ रहे शिकारियों के, कुछ मानव आकृतियों के साथ जानवरों के भित्ति चित्र उकेरे गए हैं।


और गुफाएं मिलने की संभावना
एएसआई देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज सक्सेना के मुताबिक लखुउडियार क्षेत्र में आदि मानवों की कई गुफाएं होने के प्रमाण मिले हैं, जिनकी खोज कि लिए जल्द अभियान चलेगा। बताया कि जनवरी से टीम क्षेत्र में काम शुरू कर देगी। गुफाओं की खोज के बाद प्राचीन सभ्यता के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।