30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर लालू यादव की बेटी ने किया ट्वीट, जानें क्या कहा

समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला। इसे लेकर लालू यादव की बेटी ने ट्वीट किया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Apr 06, 2023

akhilesh_yadav.jpg

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। वह भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे। इसके बाद RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राज लक्ष्मी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है।

राज लक्ष्मी यादव ने कहा- नेताजी सदैव याद किए जाएंगे
राज लक्ष्मी यादव ने कहा, "माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा नेताजी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे। आप सदैव हम लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।" उन्होंने ये प्रतिक्रिया अखिलेश यादव शेयर की हुई तस्वीर पर आई है। इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को नेताजी का पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण किया।

अखिलेश यादव ने भी पिता के काम को किया याद
अखिलश यादव ने पुरस्कार ग्रहण करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा, "महान व्यक्तियों का सम्मान वस्तुतः उनके महान विचारों एवं कार्यों का सम्मान होता है। मा. नेता जी के ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित होने पर हार्दिक नमन।" जबकि चाचा शिवपाल यादव ने कहा, "अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष ही 'नेताजी' की पहचान है। 'नेताजी' और उनकी समाजवादी मूल्यों की राजनीति ने देश के करोड़ों लोगों को 'सामाजिक न्याय' का भरोसा दिया।"

राज लक्ष्मी यादव ने मुलायम सिंह यादव को दी बधाई IMAGE CREDIT:

अखिलेश के साथ पुरस्कार लेने कई और नेता भी पहुंचे
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। वह भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे। नेताजी के बेटे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया।

इस दौरान राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में नेताजी के परिवार से अखिलेश यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव, राम गोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे थे। बता दें कि नेताजी का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में हुआ था।

Story Loader