6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, विधायक अजय लल्लू समेत कई कांग्रेसी बुरी तरह घायल

राजधानी लखनऊ में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

2 min read
Google source verification
ff

राजधानी में यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, विधायक अजय लल्लू समेत कई कांग्रेसी बुरी तरह घायल

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यूथ कांग्रेस की ओर से मंगलवार को राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी सभागार में भारत बचाओ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, एमएलसी दीपक सिंह, विधायक अजय कुमार लल्लू, अराधना मिश्रा समेत तमाम कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ता विधानसभा की ओर से कूच करने का प्रयास कर रहे थे तभी गांधी सभागार के गेट पर ही पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

अजय कुमार लल्लू बुरी तरह घायल

इस लाठीचार्ज के दौरान विधायक अजय कुमार लल्लू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे। कांग्रेसियों ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया। इस दौरान राजबब्बर ने कहा कि युवा कांग्रेस के साथियों पर आज लखनऊ में पुलिस लाठीचार्ज भयभीत सरकार की बौखलाहट है। पोल खुलने लगी है लिहाजा़ कांग्रेस के कार्यक्रमों में बाधाएं डाली जा रही हैं। योगी-मोदी की तानाशाही को उखाड़ फेंका जाएगा। युवाओं का खून ज़ाया नहीं जाएगा।

मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का झूठ जनता के सामने आ रहा है। अब जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता की गद्दी पर बैठाना चाहती है। वहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि देश की जनता तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकती। मौजूदा सरकार में तानाशाही वाला रवैया अपना रही है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।


मिस मैनेजमेंट की भेंट चढ़ा कार्यक्रम

यूथ कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मिसमैनेजमेंट काफी नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के जाते ही पीछे की कुर्सियां खाली हो गईं। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता स्टेज के इर्द-गिर्द आ गए तो कुछ स्टेज पर चढ़कर सेल्फी लेने लगे। सांसद संजय सिंह भी अपने भाषण के दौरान इस कारण कई बार असहज हुए। वहीं मीडिया को भी कवरेज में दिक्कत का सामना करना पड़ा।