लखनऊ

Lucknow News: लखनऊ में व्यापार करने वालों के लिए बड़ी खबर, LDA करेगा दुकानों की नीलामी, जानें रजिस्ट्रेशन की तारीख

Lucknow News: लखनऊ में अपनी दुकान लेकर व्यापार करने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। LDA यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 600 दुकानें नीलाम करेगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।

2 min read
Aug 31, 2023
लखनऊ में विकास प्राधिकरण जल्द करेगा दुकानों की नीलामी।

Lucknow News: लखनऊ में अपनी दुकान लेकर व्यापार करने की इच्छा रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। LDA यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 600 दुकानें नीलाम करेगा। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। दरअसल, प्राधिकरण की विभिन्‍न योजनाओं के अंतर्गत करीब 600 दुकानें, स्‍टोर एवं हॉल खाली रह गए हैं। इन्‍हें प्राधिकरण ई-नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही इच्‍छुक लोग ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन के बाद ही ई-नीलामी में ले सकेंगे भाग
एलडीए (LDA) के मुताबिक प्राधिकरण की विभिन्‍न योजनाओं के अंतर्गत करीब 600 दुकानें, स्‍टोर एवं हॉल खाली रह गए हैं। इन्‍हें प्राधिकरण ई-नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। इसके लिए इच्‍छुक लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर एक सितंबर से 20 अक्‍टूबर तक ई-नीलामी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें। इसके बाद 25 अक्‍टूबर को ई-नीलामी के तहत दुकानें बेची जाएंगी। रजिस्ट्रेशन के बाद ही इच्‍छुक लोग ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके लिए आवेदक को रजिस्ट्रेशन के दौरान ही संपत्ति की 10 फीसदी राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।

इन जगहों पर दुकानों, स्टोर और हॉल की होगी नीलामी
एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि जानकीपुरम योजना सेक्टर जे विस्तार स्थित जनेश्वर इन्क्लेव अपार्टमेंट में बनी दुकानों को पहली बार ई-नीलामी के तहत बेचा जाएगा। वहीं, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम योजना एवं अलीगंज योजना में स्थित दुकानों को फ्रीज की गई पुरानी दरों पर ही बेचा जाएगा। एलडीए के मुताबिक, जिन आवंटियों को ई-नीलामी के तहत दुकानें आवंटित की जाएंगी।

उन्हें रजिस्ट्रेशन राशि को मिलाकर कुल 25 फीसदी राशि जमा कराने पर हायर परचेज रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराकर दुकान का कब्जा दे दिया जाएगा। बची हुई धनराशि को आसान किश्तों में जमा कर सकते हैं। इनमें गोमती नगर योजना, टिकैतराय योजना, बालागंज कामर्शियल कॉम्पलेक्स, कानपुर रोड योजना, प्रियदर्शिनी योजना, अलीगंज योजना, विकासदीप कॉम्पलेक्स, बसंतकुंज योजना, जानकीपुरम विस्तार योजना, सीजी सिटी योजना, शारदा नगर योजना और नक्खास मार्केट में स्थित दुकानों को ई-नीलामी के तहत बेचा जाएगा।

Updated on:
31 Aug 2023 05:42 pm
Published on:
31 Aug 2023 05:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर