Raja Bhaiya: पति-पत्नी के विवाद में साली की एंट्री, साध्वी सिंह ने बताई विवाद की असली जड़
प्रयागराजPublished: Aug 31, 2023 04:56:46 pm
Raja Bhaiya: कुंडा विधायक राजा भइया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। अब राजा भइया की साली साध्वी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर नया खुलासा किया है।


कुंडा विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह
Raja Bhaiya: कुंडा विधायक राजा भइया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। अब राजा भइया की साली साध्वी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर नया खुलासा किया है। दरअसल, राजा भइया की साली साध्वी सिंह ने अपने और भानवी सिंह के बीच विवाद की असली वजह बताई है। साध्वी सिंह का कहना है कि इसी के चलते उन्हें इस विवाद में घसीटा गया है। उन्होंने पुलिस को भानवी सिंह समेत एक टीवी पत्रकार के खिलाफ साजिशन उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।