10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक जून से शुरू हो रहा लॉकडाउन 5, यूपी के इन 6 जिलों में कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा

यूपी के छह जिले ऐसे हैं जहां अभी कोरोना के केस कम नहीं हो रहे। इन जिलों में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है

less than 1 minute read
Google source verification
एक जून से शुरू हो रहा लॉकडाउन 5, यूपी के इन 6 जिलों में कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा

एक जून से शुरू हो रहा लॉकडाउन 5, यूपी के इन 6 जिलों में कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा

लखनऊ. आज लॉकडाउन 4 (Lockdown 4) का आखिरी दिन है। एक जून से देश में लॉकडाउन 5 (Lockdown 5) की शुरुआत हो जाएगी। नए लॉकडाउन में नए तरह की गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बात पर चर्चा की है कि उनके राज्यों में अभी क्या स्थिति है और वे लॉकडाउन 5 के बार में क्या चाहते हैं। वैसे लॉकडाउन बढ़ाने की अटकलों के बीच देश में कोराेना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी के छह जिले ऐसे हैं जहां अभी कोरोना के केस कम नहीं हो रहे। इन जिलों में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है।

इन जिलों में हैं ज्यादा कोरोना केस :

जिला अबतक कोरोना के मिले मरीज कोरोना केस

आगरा 874 95

मेरठ 403 93

नोएडा 373 115

रामपुर 172 118

जौनपुर 156 129

बस्ती 155 110

7000 पार हुई मरीजों की संख्या

शनिवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 275 नए मामले सामने आ चुके हैं। यूपी में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 7445 हो गई है। जबकि दुनिया में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1,73,763 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,964 नए मामले सामने आए हैं और 265 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:आंधी तूफान से तीन की मौत, सीएम योगी ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान