10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा 2024 के लिए BJP ने फाइनल किया प्लान, 20 जनवरी को नड्डा करेंगे आगाज

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा मिशन मोड में आ गई है। सबसे ज्यादा सीटों वाले यूपी में 20 जनवरी से कैंपेन का आगाज हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
jp_nadda.jpg

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी एक साल से ज्यादा का समय है लेकिन बीजेपी इलेक्शन मोड में आ गई है। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी ने खास प्लान बनाया है। यूपी बीजेपी के नेताओं की लखनऊ में बीते कुछ दिनों में लगातार बैठकें हुई हैं। बैठकों के बाद अब 20 जनवरी से बीजेपी मैदान में उतरने जा रही है।

यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जेपी नड्डा ने समीक्षा बैठके की हैं। 20 जनवरी को गाजीपुर में जेपी नड्डा बड़ी जनसभा करेंगे। इसे 2024 के कैंपेन की शुरुआत की तरह देखा जा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजीपुर से भाजपा के बड़े चेहरे मनोज सिन्हा बसपा के अफजाल अंसारी से चुनाव हार गए थे।

हारी सीटों पर भाजपा का ज्यादा फोकस है, इसीलिए गाजीपुर को जनसभा के लिए चुना गया है। बीजेपी ने उन सीटों पर ज्यादा ध्यान देने की रणनीति बनाई है, जिनको वो 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गई थी।

30 जनवरी को अमित शाह आएंगे यूपी
गाजीपुर में नड्डी की जनसभा से मिशन पूर्वांचल की शुरुआत होगी। जेपी नड्डा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 जनवरी को यूपी आएंगे। अमित शाह अंबेडकर नगर में कार्यक्रम करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


यह भी पढ़ें-मुस्लिम कारोबारी को जय श्री राम न बोलने पर पीटा, दो लोग गिरफ्तार

2014 में 8 तो 19 में सीटों पर हारी थी BJP
2014 में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 80 में से 72 सीटों पर दर्ज कर पाई थी। 2019 में भाजपा कुछ कमजोेर रही थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र और राज्य दोनों सरकार होने के बावजूद BJP 2014 के मुकाबले दोगुनी सीटों पर हार गई थी।

2019 में BJP और सहयोगी जिन 16 सीटों पर हारे। वे सीटें हैं- रायबरेली, मैनपुरी, आजमगढ़, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, अंबेडकरनगर, बिजनौर, घोसी, लालगंज, सहारनपुर, गाजीपुर, जौनपुर, नगीना और श्रावस्ती। हालांकि उपचुनावों में रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट बीजेपी ने जीत ली।