
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: सपा के पूर्व नेता और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अभी हाल में सपा (Samajwadi Party) से इस्तीफा दिया था। इसके तीन दिन बाद ही पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में अपनी पार्टी 'राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी' (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के गठन का एलान कर दिया था। रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य से कांग्रेस के महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pandey) ने मुलाकात की है। इसके बाद से चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी बीजेपीके अलावा विपक्षी दल भी एक्टिव मोड में हैं। यूपी में कांग्रेसअपनी 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद 'एक्स' पर दी है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे मेंरे निज आवास लखनऊ आकर औपचारिक भेंटवार्ता में इंडिया गठबंधन के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई।"
इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी का गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस यूपी में सपा के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन के तहत कांग्रेस यूपी की 17 लोकसभा सीटें मिली हैं, बाकी सीटों पर कांग्रेस सपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। सपा ने अभी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने यूपी में अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
Updated on:
10 Mar 2024 06:45 pm
Published on:
10 Mar 2024 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
