9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ में लोगों ने बीजेपी पार्षद को बनाया बंधक, सड़क पर बह रहा था सीवर का पानी

BJP Councilor Hostage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कई दिनों से सीवर का पानी सड़क पर बह रही है। जिसकी वजह से नाराज लोगों ने पार्षद को ही बंधक बना लिया।

2 min read
Google source verification
pm modi parliamentary constituency Varanasi Sewer water was flowing on the road, angry people held councilor hostage

PM Narendra Modi

BJP Councilor Hostage: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) के संसदीय क्षेत्र के सरायनंदन खोजवां इलाके में कई दिनों से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। इससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत ने लोगों ने पार्षद और नगर निगम के अधिकारी से की, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इसके बाद रविवार नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद ( BJP Councilors ) को बंधक बना लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से खोजवां चुंगी पर सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की गई थी। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। नगर निगम कर्मियों ने कहा कि यह गंगा प्रदूषण वालों का काम है, वे ही करेंगे। इसके बाद वे लोग चले गए और समस्या बरकरार बनी रही।

यह भी पढ़ें: साड़ी पहनने वाली पत्नी के दिल्ली में बदले तेवर, जींस- टॉप और ब्रांडेड चश्मे पहनने का चढ़ा शौक, टूटने के कगार पर पहुंची शादी


स्थानीय लोगों का कहना कि सीवर का पानी सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इतना ही नहीं पानी पेयजल के साथ भी सीवर का मिल जा रहा है। इससे लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है और लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस समस्या को लेकर ना तो अधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधि कुछ कर रहे थे। इससे परेशान लोगों ने पार्षद को बंधक बना लिया।

इस वार्ड की बीजेपी पार्षद गीता अशोक सेठ हैं। जनता ने समस्या का निराकरण नहीं होने पर पार्षद पति अशोक सेठ को बंधक बना लिया था। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता है।