
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर गई हैं। सभी पार्टियां अलग-अलग तरीके से अपना प्रचार कर रही हैं। इसी बीच BJP के विज्ञापन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
भाजपा के इस विज्ञापन में दिखाया गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध की वजह से कई छात्र वहां फंस गए थे। तब मोदी सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। वीडियो में एक लड़की अपनी मां से कह रही है कि कैसी भी स्थिति हो मोदी जी हमें घर ले आएंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया एक यूजर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रही लड़की कांग्रेस की वोटर है। एक वीडियो में बीजेपी के विज्ञापन में दिखाई दे रही लड़की कांग्रेस का प्रचार करती दिखाई दे रही है।
वीडियो शेयर कर एक यूजर ने लिखा है कि कहानी में इतना बड़ा ट्विस्ट। ये तो कांग्रेस की वोटर निकली। एक अन्य ने लिखा कि बीजेपी MLA के साथ-साथ पार्टी के एक्टर को भी नहीं छोड़ रही है। एक ने लिखा कि इसका मतलब ये है कि कांग्रेस को अपने एक्टर को पकड़कर रिसोर्ट में बंद रखना पड़ेगा। एक अन्य ने लिखा कि इस लड़की ने गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था, पार्टी हार गई थी। अब बीजेपी का क्या होगा? वीडियो को @NarundarM नाम एक X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
Updated on:
19 Mar 2024 02:16 pm
Published on:
19 Mar 2024 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
