
आपने हनुमान जी के चमत्कारी मंदिरों और स्थानों के बारे में सुना तो होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी एक कॉलेज के चेयरमैन भी है। जी हां, बजरंगबली इस कॉलेज के सारे अहम फैसले लेते हैं। जिस तरह से हनुमान जी रामभक्ति करते हैं उसी तरह से उनके भक्त भी उनकी भक्ति करते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण ये कॉलेज है। इस कॉलेज के सारे काम बजरंगबली का आदेश लेने के बाद ही होता है। आइए जानते हैं ये कॉलेज कहां है और कैसे हनुमानजी इसका संचालन करते हैं?
राम भक्त हनुमान चलाते हैं कॉलेज
हनुमान जी के भक्त ने अपने कॉलेज का चेयरमैन उन्हें बना रखा है। सारे अहम फैसले वही लेते हैं। उनके लिए एक केबिन बनवाया गया है। उनकी अपनी कार भी है, जिसमें केवल हनुमान जी और उनका ड्राइवर बैठता है। हर मंगलवार हनुमान जी अपनी नैनो कार में बैठकर राम मंदिर दर्शन करने को भी जाते हैं।
कॉन्फ्रेंस रूम में भी विराजमान है बजरंगबली
हनुमान जी पर उनके भक्त का अटूट विश्वास और भाव बड़ा ही अनोखा है। इस कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में हनुमान जी बैठते हैं। उनकी नेम प्लेट भी हर जगह लगी हुई है।
यूपी के इस शहर में है यह कॉलेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कॉलेज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहन रोड पर स्थित है। इस कॉलेज का नाम सरदार भगत सिंह कॉलेज है। इस महाविद्यालय में हजारों की संख्या में छात्र-छात्रा पढ़ते हैं। हनुमान जी की उपस्थिति में सारे लोग मीटिंग करते हैं। फिर उन्हें रामजी के दर्शन के लिए ले जाया जाता है। बजरंगबली के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक बन चुका है ये कॉलेज।
Published on:
22 Dec 2023 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
