
safar ka sankat
लखनऊ. पत्रिका की मुहीम रंग लाई है। हम लगातार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खामियों को उजागर कर रहे थे। खबरों पर संज्ञान लेते हुए सम्बंधित विभाग को मुख्य सचिव राजीव कुमार ने यूटिलिटी ब्लॉक को अगले दो माह के अंदर तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें - मुश्किलों का सफर, छह घंटे होती रहती है धुक-धुक
लखनऊ आगरा ? एक्सप्रेसवे पर 15 जनवरी से 570 रूपए टोल टैक्स वसूला जाएगा। लेकिन मौजूदा समय में वहाँ सुविधाओं का अभाव है। इसको देखते हुए मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सुविधा केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए दो माह के भीतर यूटिलिटी ब्लॉक तैयार करने को कहा है। उनकी ओर से कहा गया है कि सफर को सुविधा जनक बनाने के लिए इन सुविधाओं का होना बेहद अहम है।
मौजूदा समय में इन व्लॉक के निर्माण गति धीमी है। कुल चार यूटिलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जाना है। इनमें हर तरफ दो ब्लॉक होंगे। इन ब्लॉक्स पर पेट्रोल और डीजल पंप, फ़ूड कोर्ट, वॉशरूम, ढाबा और चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी।
जानकारों की माने तो सबसे पहले कन्नौज बन रहा यूटिलिटी ब्लॉक तैयार किया जायेगा। यह सभी ब्लॉक टोल प्लाज़ा के इर्द-गिर्द होंगे। हालांकि पेट्रोल पंप के संचालन शुरू होने में अन्य सुविधाओं के मुकाबले थोड़ा अधिक समय लग सकता है। हालाँकि एक्सप्रेसवे की लिंक रोड पर बने पेट्रोल पंपों को फिलहाल टेम्पररी तौर पर लिंक करने का प्रयास किया जा रहा है। साइन बोर्ड लगाकर उन्हें यात्रियों के लिए चिन्हित किया जा सकता है।
मौजूदा समय में लखनऊ - आगरा एक्सप्रेसवे से रोज़ाना 11 हज़ार गाड़ियां फर्राटा भर्ती हैं। यूपीडा के आला अधिकारी ने कहा कि अगले दो माह में सुविधा केंद्र में सुविधाएं शुरू हो जाएं इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जगह जगह शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। रेस्तरां और होटल का निर्माण मार्च तक जबकि पेट्रोल पंप निर्माण अप्रैल तक किया जाएगा।
Published on:
08 Jan 2018 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
