
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को दिखाया आईना, सरकार के फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, मनमानी नहीं
लखनऊ. नए कृषि कानून के विरोध में जहां किसान आंदोलन को सफल बनाने में किसान मुस्तैदी से डटा हुआ है वहीं भाजपा विरोधी पार्टिंयों ने भी सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। भाजपा सरकार की मनमानी से बचाने के लिए जनता का सचेत करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहाकि, सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, सरकार की मनमानी नहीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्विट पर लिखा कि ‘किसान आंदोलन’ भारत के इस लोकतांत्रिक मूल्य की पुनर्स्थापना का भी आंदोलन है कि सरकार के सभी फैसलों में आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए, सरकार की मनमानी नहीं। इसीलिए भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए देश का हर नागरिक भी आज ‘किसान आंदोलन’ के साथ भावात्मक रूप से जुड़ता जा रहा है।
कानपुर शहर की दशा और दिशा पर अखिलेश यादव ने एक और ट्विट पर लिखा कि, सपा के समय में कानपुर का विकास जहां तक पहुँचा था, आज भाजपा के राज में वहीं थमा हुआ है। अगर कानपुर मेट्रो का समुचित विकास होता, तो कानपुरवासी भी लखनऊ मेट्रो की तरह सुविधा का लाभ उठा रहे होते। सपाकाल में हुआ नवीन मार्केट का सौंदर्यीकरण अन्य जगह होता तो कानपुर स्मार्ट सिटी बन जाता।
Published on:
10 Dec 2020 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
