1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…अचानक कार छोड़कर बैलगाड़ी पर सवार हो गईं बदायूं डीएम

inspirational stories of ias officers - उधर, अयोध्या के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने 101 रुपए शगुन लेकर लिए सात फेरे

2 min read
Google source verification
...अचानक कार छोड़कर बैलगाड़ी पर सवार हो गईं बदायूं डीएम,

...अचानक कार छोड़कर बैलगाड़ी पर सवार हो गईं बदायूं डीएम,

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. Badaun DM suddenly left car rider bullock cart why उप्र के दो युवा आइएएस अधिकारियों ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए समाज के सामने उदाहरण पेश किया है। बदायूं की युवा जिलाधिकारी दीपा रंजन ने कत्र्तव्य निर्वहन के लिए कीचड़ से सनी पगडंडी पर बैलगाड़ी से कई किलोमीटर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। और ग्रामीणों की समस्या का निराकरण किया। वहीं, अयोध्या के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर ने सिर्फ 101 रुपए शगुन लेकर 11 बारातियों के सामने लिए सात फेरे लेकर दहेज रहित शादी की मिसाल पेश की। दोनों आइएएस अधिकारियों की पहल की खूब चर्चा हो रही है।

बलरामपुर में सड़क हादसे में छह की मौत, बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार कार गहरे गड्ढे में गिरी

बदायूं में गंगा नदी में आयी बाढ़ से कई गांव प्रभावित हैं। हालांकि, अब पानी तो कम हो गया है, लेकिन ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। गांव के रास्ते कीचड़ भरे हैं। इन पर चलना मुश्किल है। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए नाव और बैलगाड़ी से सफर किया। वह नदी पार कर कई किमी दूर बैलगाड़ी से सहसवान गांव पहुंचीं। यहां के बाढ़ पीडि़त गांवों का दौरा किया। और ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाईं। विद्यालयों में बनाए गए राहत शिविर में काफी वक्त बिताया और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ उप जिलाधिकारी सहसवान ज्योति शर्मा और अन्य अधिकारी भी थे।

युवा आइएएस ने बिना दहेज की शादी ayodhya joint magistrate marriage :-

अयोध्या के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशांत नागर ने 101 रुपए शगुन लेकर सिर्फ 11 बारातियों के सामने लिए सात फेरे लिए। दहेज रहित शादी की मिसाल पेश करते हुए प्रशांत नागर ने बताया कि मेरी बहन की शादी पिता जी ने बिना दहेज शगुन के मात्र 101 रु देकर की थी। इसी संकल्प को निभाते हुए मैंने भी बिना दहेज शादी की। आइएएस नागर सोहावल में बीडीओ रह चुके हैं। अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हैं। सादगी पूर्ण जीवन पसंद करने वाले प्रशांत नागर फरीदाबाद के निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली निवासी डा. मनीषा भंडारी से शादी की है। प्रशांत ने बताया मई महीने में मेरी माता जी का देहांत कोरोना से हो गया था। घर परिवार में शोक भरा माहौल था। दूसरे पिता जी के सिद्धान्तों और संकल्प को पूरा करने के लिए सादगीपूर्ण ब्याह किया। नागर ने बताया कि मैंने व पत्नी डॉ. मनीषा ने प्रेम विवाह किया है। नागर के इस निर्णय तथा सादगी भरे वैवाहिक समारोह से समाज में एक नई आशा जगी है।

Story Loader