
Yogi Adityanath Sarkar, 4 years, Sanjay Singh, aam party , aam party news
लखनऊ. Banda Agricultural University Sanjay Singh CM Yogi Question यूपी में बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद की नियुक्तियों में एक ही जाति के कई अभ्यर्थियों के सिलेक्शन पर विवाद शुरू हो गया है। तमाम राजनीतिक पार्टियों ने एक सुर में सरकार को बेनकाब करने के लिए बयानबाजी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि, आदित्यनाथ जी एक बात साफ़ कीजिये अगर 15 में से 11 भर्ती एक जाति की हुई तो आरक्षण का क्या हुआ?
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने गुरुवार को अपने ट्विट पर सीएम योगी आदित्यनाथ को आइना दिखाते हुए उनसे सवाल पूछा कि, मैं बार-बार कहता हूँ “भाजपा दलितों/पिछड़ों की विरोधी इस मामले में भी एससी/एसटी/ओबीसी की नौकरी खा ली गई। आदित्यनाथ जी एक बात साफ़ कीजिये अगर 15 में से 11 भर्ती एक जाति की हुई तो आरक्षण का क्या हुआ? ये तो खुलेआम एससी/एसटी/ओबीसी का हक़ मारा जा रहा है।
Published on:
10 Jun 2021 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
