Lucknow Bomb Threat Administrative Action: लखनऊ स्थित महिला एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को 26 मई 2025 को एक ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे कार्यालय में हड़कंप मच गया। महानिदेशक (डीजी) को प्राप्त इस ईमेल में लिखा था कि कार्यालय में 4 आरडीएक्स आधारित बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1:13 बजे फटेंगे। ईमेल की शुरुआत 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे से हुई थी और इसमें तमिलनाडु की राजनीति, डीएमके सांसदों की कथित आईएसआई और चीनी खुफिया एजेंसी से साठगांठ, जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश और कश्मीर के पहलगाम जैसी घटनाओं का उल्लेख किया गया था।