25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान, चौंक गए लोग

- उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 16 Mar 2021, 4:30 PM IST

यूपी में लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान

यूपी में लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिया बड़ा बयान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार मुस्तैद हो गई है। देश में कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिस वजह से यूपी में भी दहशत है कि क्या उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगने वाला है। इस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहाकि, यूपी में अभी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू पर विचार नहीं किया जा रहा है।

यूपी में बढ़ रहा कोरोना वायरस संक्रमण, योगी सरकार अलर्ट, प्रदेशभर में आज से फोकस टेस्टिंग शुरू

प्रधानमंत्री मोदी के संग कोरोना पर बैठक :- यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मंगलवार को कहाकि, कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई गई है और टारगेट टेस्टिंग पर हमारा ध्यान है। होली में बाहर से आने वालों की टेस्टिंग की जाएगी। जय प्रताप सिंह ने बताया कि, कल प्रधानमंत्री मोदी के साथ कोरोना को लेकर बैठक भी है और केंद्र के निर्देर्शों का राज्य में पालन कराया जाएगा।

रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों पर रैंडम व प्रारंभिक जांच :- कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह कहाकि, देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण ने तेजी पकड़ ली है। और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिलों में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं। आने वाली होली त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों पर यात्रियों की रैंडम व प्रारंभिक जांच की जाएगी। लॉकडाउन पर स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कर दिया कि, यूपी में अभी लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू पर विचार नहीं किया जा रहा है।

फिर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला :- राजधानी लखनऊ में कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। एक मरीज मिलने पर भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही व्यवस्था रहेगी। मरीज मिलने पर ढाई सौ मीटर के दायरे को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। इसमें आने वालों की स्क्रीनिंग के साथ जांच भी होगी। मास्क न लगाने वालों का चालान किया जाएगा।

लापरवाही बरती जाने लगी : सीएमओ

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि, क्षेत्र में सैंपलिंग भी बढ़ाई जाएगी। कोरोना मामले कम आने पर राजधानी लखनऊ में कोविड प्रोटोकॉल को लेकर लापरवाही बरती जाने लगी।